पहले गिरफ्तारी फिर रिहाई...देर रात जमानत मिलने के बाद नारायण राणे का हुआ जाेरदार स्वागत

punjabkesari.in Wednesday, Aug 25, 2021 - 08:50 AM (IST)

नेशनल डेस्क:  महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के खिलाफ विवादास्पद टिप्पणी के आरोप में  नाटकीय ढंग से गिरफ्तार किए गए केंद्रीय मंत्री नारायण राणे को देर रात जमानत भी मिल गई। आधी रात को मुंबई पहुंचे राणे का जोर-शोर से स्वागत किया गया। कार्यकर्ताओं द्वारा  जमकर जश्न मनाया गया।  

PunjabKesari
राणे के खिलाफ 4 केस दर्ज 
केंद्रीय सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्री राणे की टिप्पणी को लेकर महाराष्ट्र में उनके खिलाफ चार प्राथमिकी दर्ज की गई  थी, जिसके चलते पुलिस ने उन्हे  मंगलवार को दोपहर बाद गिरफ्तार किया था और फिर उन्हें महाड ले जाया गया। गिरफ्तार करने के बाद उन्हे रात नौ बजकर 45 मिनट पर न्यायिक दंडाधिकारी शेखबाबासो एस पाटिल की अदालत के समक्ष पेश किया गया।

PunjabKesari

केंद्रीय मंत्री को पुलिस हिरासत में भेजने से इनकार
अदालत ने दोनों पक्षों को सुनने के बाद केंद्रीय मंत्री को पुलिस हिरासत में भेजने से इनकार कर दिया। इसके बजाय उन्हें न्यायिक हिरासत में भेजने का फैसला किया। लेकिन उनके वकीलों द्वारा जमानत की अर्जी देने पर 15 हजार रुपये के मुचलके पर राणे को जमानत दे दी। अदालत ने राणे को 30 अगस्त और 13 सितंबर को महाड पुलिस थाने में हाजिरी लगाने का निर्देश दिया और कहा कि अगर पुलिस राणे की आवाज का नमूना लेना चाहेगी तो वह उन्हें सूचित करेगी और राणे सहयोग करेंगे।

PunjabKesari
क्या है मामला
राणे ने दावा किया था कि स्वतंत्रता दिवस के मौके पर अपने संबोधन में मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे यह भूल गए कि देश की आजादी को कितने साल हुए हैं। उन्होंने ‘जन आशीर्वाद यात्रा’ के दौरान कहा, ‘‘यह शर्मनाक है कि मुख्यमंत्री को यह नहीं पता कि आजादी को कितने साल हो गए हैं। भाषण के दौरान वह पीछे मुड़कर इस बारे में पूछते नजर आए थे। अगर मैं वहां होता तो उन्हें एक जोरदार थप्पड़ मारता। राणे अपनी इस टिप्पणी के बाद विवादों में घिर गए और शिवसेना के कार्यकर्ताओं ने राज्य के कई शहरों में विरोध प्रदर्शन किया।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

vasudha

Recommended News

Related News