बिप्लब के बाद गुजरात CM ने बांटा ज्ञान, बोले-गूगल की तरह काम करते थे नारद मुनि

punjabkesari.in Monday, Apr 30, 2018 - 11:05 AM (IST)

अहमदाबादः त्रिपुरा के मुख्यमंत्री बिप्लब देव के विवादित बयान अभी तक सुर्खियों से हटे भी नहीं थे कि गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रुपानी ने भी ज्ञान भरे अनमोल वचन बोल दिए। रुपानी ने ज्ञान बांटते हुए कहा कि जिस तरह से गूगल को पूरी दुनिया की जानकारी है, वैसे ही देवर्षि नारद मुनि को भी सबका मालूम था कि कहां क्या हो रहा है और कौन क्या कर रहा है। आरएसएस की शाखा विश्व संवाद केंद्र की ओर से आयोजित  'देवर्षि नारद जयंती' कार्यक्रम में रुपानी ने कहा कि नारद सूचनाओं से भरे हुए वय्कित थे। उनके पास हर किसी की जानकारी थी, पूरी दुनिया के बारे में उनको ज्ञान था। इसी ज्ञान के चलते वे मानव भलाई के काम करते थे। सूचनाए इकट्ठी करना उनका धर्म था ताकि अगर किसी को उनकी जरूरत हो तो वे वहां पहुंच जाएं।

वैसी रूपानी के बयान से कोई हैरानी नहीं होनी चाहिए क्योंकि इन दिनों भाजपा के कई दिग्गज नेता भारत के इतिहास से लेकर कई तरह के ज्ञान बांट रहे हैं। रूपानी से पहले त्रिपुरा मुख्यमंत्री ने कहा था कि भारत में महाभारत काल के समय से ही इंटरनेट का इस्तेमाल हो रहा है। तभी तो संजय ने महाभारत के युद्धक्षेत्र का पूरा हाल धृतराष्ट्र को सुनाया था। तो वहीं गुजरात विधानसभा अध्यक्ष राजेंद्र त्रिवेदी ने पीएम मोदी और डा. भीम राव अम्बेदकर को ब्राह्मण बताया तथा भगवान कृष्ण को ओ.बी.सी. के रूप में परिभाषित किया। उन्होंने कहा कि ऋषि सांदिपनी ने कृष्ण को भगवान बनाया। उन्होंने कहा कि चंद्रगुप्त मौर्य, भगवान राम और भगवान कृष्ण की सफलता में ब्राह्मणों का हाथ है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Seema Sharma

Recommended News

Related News