राहुल-प्रियंका पर BJP का प्रहार: झूठ का झुनझुना बजाने से कोई फायदा नहीं होगा

punjabkesari.in Friday, Oct 04, 2019 - 03:54 PM (IST)

नई दिल्ली: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा के नरेंद्र मोदी सरकार पर हमले पर पलटवार करते हुए केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने शुक्रवार को कहा कि झूठ का झुनझुना बजाने से मुख्य विपक्षी पार्टी को कोई फायदा नहीं होगा। नकवी ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘झूठ का झुनझुना बजाने से कोई फायदा नहीं होगा। कांग्रेस में हर व्यक्ति राजनीतिक पलायन करने जा रहा है। जब नीतियों को लेकर भ्रम और नेतृत्व में विभाजन हो, तो यही होता है। उन्होंने कहा कि कश्मीर पर पूरा ध्यान दे रहे हैं। बिना मांगी सलाह नहीं देनी चाहिए।

 

सकारात्मक सोच के साथ सलाह दीजिए, भ्रम मत फैलाइए।'' दरअसल, भीड़ द्वारा पीट-पीट कर मार डाले जाने की घटनाओं को लेकर प्रधानमंत्री को खुला पत्र लिखने वाली करीब 50 हस्तियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज किए जाने के एक दिन बाद राहुल गांधी ने केंद्र सरकार की आलोचना करते हुए कहा कि नरेंद्र मोदी या उनकी सरकार के खिलाफ कुछ भी कहने वालों को सलाखों के पीछे डाल दिया जाता है। गांधी ने कहा कि देश तानाशाही की ओर बढ़ रहा है और यह बात अब किसी से छिपी नहीं है। दूसरी तरफ, प्रियंका गांधी ने शुक्रवार को आरोप लगाया कि जम्मू-कश्मीर में पिछले दो महीने से जारी प्रतिबंधो का सबसे ज्यादा असर बच्चों पर पड़ा है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Seema Sharma

Recommended News

Related News