राजीव गांधी हत्याकांड की दोषी नलिनी ने जेल में की खुदकुशी की कोशिश

punjabkesari.in Tuesday, Jul 21, 2020 - 11:30 AM (IST)

नेशनल डेस्कः पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी हत्याकांड की दोषी नलिनी ने सोमवार रात जेल में खुदकुशी करने की कोशिश की। नलिनी वेल्लोर जेल में बंद है, यही पर उसने सुसाइड का प्रयास किया। नलिनी के वकील पुगलेंती ने इसकी जानकारी दी। नलिनी के वकील पुगलेंती ने बताया कि पिछले 29 साल से जेल में बंद नलिनी के साथ ऐसा पहली बार हुआ जब उसने खुदकुशी की कोशिश की। वकील ने बताया कि जेल में नलिनी और एक कैदी के बीच कथित तौर पर झगड़ा हुआ था। जिस कैदी से नलिनी का झगड़ा हुआ वो भी उम्र कैद की सजा में बंद है।

 

झगड़े को लेकर कैदी ने जेलर से शिकायत की जिसके बाद नलिनी ने खुदकुशी की कोशिश की। पुगलेंती ने बताया कि नलिनी का पति मुरुगन भी राजीव गांधी हत्याकांड में जेल में बंद है।  मुरुगन ने रिक्वेस्ट की है कि नलिनी को वेल्लोर जेल से पुझल जेल में शिफ्ट कर दिया जाए।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Seema Sharma

Recommended News

Related News