नैरोबी मक्खियों ने किया अटैक, सिक्किम कॉलेज के 100 छात्र संक्रमित

punjabkesari.in Tuesday, Jul 05, 2022 - 03:13 PM (IST)

नेशनल डेस्क: पूर्वी सिक्किम के एक इंजीनियरिंग कॉलेज के करीब 100 छात्रों को नैरोबी मक्खियों के संपर्क में आने से गंभीर त्वचा संक्रमण का सामना करना पड़ा। अधिकारियों ने कहा कि मूल रूप से पूर्वी अफ्रीका में पाई जाने वाली नैरोबी मक्खियां मझीतर स्थित सिक्किम मणिपाल प्रौद्योगिकी संस्थान (SMIT) परिसर में तेजी से बढ़ रही हैं। अधिकारियों ने कहा कि हाल में मक्खियों से संक्रमित हुए एक छात्र के हाथ की सर्जरी करनी पड़ी।

 

स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने कहा कि मक्खियां देशी नहीं हैं, लेकिन प्रजनन के अनुकूल माहौल और पर्याप्त खाद्य आपूर्ति की तलाश में नए क्षेत्रों में आ सकती हैं। उन्होंने कहा कि ये मक्खियां आमतौर पर फसलों को नष्ट कर देती हैं और कीटों को खा जाती हैं। अधिकारियों ने कहा कि ये मक्खियां काटती नहीं हैं, लेकिन किसी की त्वचा पर बैठने के दौरान उन्हें परेशान किया जाता है तो वे एक अम्लीय पदार्थ छोड़ती हैं, जिससे जलन होती है।

 

उन्होंने कहा कि मक्खियों को धीरे से उड़ा देना चाहिए और उन्हें न तो परेशान किया जाना चाहिए, न ही छूना नहीं चाहिए। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने कहा कि शरीर के जिस हिस्से पर ये मक्खियां बैठती हैं, उसे साबुन और पानी से धोना चाहिए। कॉलेज प्रशासन ने कहा कि संक्रमित छात्रों का इलाज किया जा रहा है और वे ठीक हो रहे हैं। इसने कहा कि परिसर में कीटनाशकों का छिड़काव किया जा रहा है और छात्रों को स्थिति से निपटने के लिए क्या करें एवं क्या न करें, इसके बारे में जागरूक किया जा रहा है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Seema Sharma

Recommended News

Related News