Ohh! सूर्यास्त के बाद नाखून काटने से लाइफ पर पड़ता है ये Impact

punjabkesari.in Wednesday, Sep 18, 2019 - 07:40 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ


नाखून काटना वैसे तो सामान्य प्रक्रिया है लेकिन घर के बड़े-बुजुर्ग इस संबंधित बहुत सारी हिदायतें देते हैं। चाहे इसके पीछे कोई ठोस कारण हो या न हो फिर भी आंख बंद करके हम लोग इन नियमों का पालन करते हैं। प्राचीन समय में सूर्य अस्त होने के बाद लाइट नहीं होती थी। लोग दीपक लगाकर रोशनी करते थे। उस वक्त में शाम और रात को नाख़ून न काटना काफी हद तक सही भी था। वर्तमान समय में बल्ब और लाइट में नाख़ून काटे जा सकते हैं। 

PunjabKesari Nails cutting

जब नेल कटर का प्रचलन नहीं था तो चाकू या अन्य धारदार हथियार से नाखूनों को काटा जाता था। सूर्यास्त के बाद इन धारदार उपकरणों से चोट लगने का भय रहता था इसलिए शायद शाम या रात को नाखून काटना अशुभ माना गया है। किवंदती के अनुसार तो ये भी कहा जाता है की घर के अंदर नाखुन नहीं काटने चाहिए। साइंटिफिक तौर पर देखा जाए तो नाखून कठोर होते हैं, इन्हें काटने से नुकसान भी हो सकता है। जब प्रोपर लाइट न हो तो नाखून नहीं काटने चाहिए।

PunjabKesari Nails cutting

ज्योतिष को मानने वाले रात को नाखुन न काटें क्योंकि इसे अशुभ माना जाता है। कहते हैं जो व्यक्ति सूर्य अस्त होने के बाद नाखून काटता है उसके घर लक्ष्मी कभी वास नहीं करती। 

वैदिक ज्योतिष के बाद यदि कोई भविष्य को लेकर बड़ी भविष्यवाणी कर सकता है तो वह है सामुद्रिक शास्त्र। नाखूनों से स्वभाव, चरित्र और अंदर की हर बात के बारे में आसानी से जाना जा सकता है। हर व्यक्ति के नाखूनों का आकार और रंग अलग-अलग होता है।नाखूनों पर सफ़ेद रंग के निशान मांगलिक संदेश देते हैं। सफ़ेद रंग का अर्धचंद्र सा आकार शुभता का सूचक है। 

अंगूठे के पास की अंगुली पर जब सफ़ेद निशान आने लगे तो लाइफ में किसी खास का प्रवेश होता है। सक्सेस के भी योग बनते हैं। 

मिडल फिंगर पर जब सफेद निशान आएं तो समझ जाएं कोई गुप्त रूप से आपके साथ दुश्मनी पाल रहा है। 

अनामिका अंगुली पर सफेद निशान गुड लक लाते हैं। 

सबसे छोटी अंगुली पर सफ़ेद निशान बताते हैं जल्दी ही आप पर्यटन की मौज-मस्ती का आनंद लेने वाले हैं।

अंगूठे पर सफेद निशान मनचाही वस्तु मिलने की तरफ इशारा करते हैं।

मान्यता के अनुसार, जिनके नाखूनों पर सफेद निशान होते हैं, वह भाग्यशाली होते हैं। उन्हें कम मेहनत करने पर भी अधिक फल मिलता है। यह भी माना जाता है की उंगुली के नाखूनों पर जितने अधिक निशान होंगे, उससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि व्यक्ति कितनी बार झूठ बोलता है। वहीं अगर काले निशान ऊभरने लगें तो समझ जाएं लाइफ में कुछ बुरा होने वाला है।

PunjabKesari Nails cutting


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Niyati Bhandari

Recommended News

Related News