मणिपुर तक फैली नगालैंड के दुजुक घाटी की आग, सरकार ने NDRF और सेना से मांगी मदद

punjabkesari.in Friday, Jan 01, 2021 - 06:43 PM (IST)

नेशनल डेस्कः नागालैंड में कोहिमा जिले के दुजुक घाटी में भीषण आग का तांडव जारी है। आग का असर पड़ोसी का असर पड़ोसी राज्य मणिपुर में दिख रहा है। इससे निपटने के लिए मणिपुर सरकार ने एनडीआरएफ और सेना से मदद की गुहार लगाई है। आग राज्य के सेनापति जिले तक फैल गई है। यह जानकारी अधिकारियों ने गुरुवार को दी है। राज्य के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने स्थिति को जानने के लिए दुजुक घाटी का हवाई दौरा किया।

गुरुवार को मणिपुर के सेनापति जिले में सीएम बीरेन सिंह ने हेलिकॉप्टर के जरिए हवाई दौरा किया। राज्य सरकार की ओर से जारी विज्ञप्ति में बताया गया कि इस दौरान उनके साथ मुख्य सचिव डॉक्टर राजेश कुमार, डीजीपी एलएम खौते रहे। दुजुक घाटी नागालैंड और मणिपुर सीमा पर स्थित है।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने राज्य को मदद का आश्वासन दिया है। इसकी जानकारी सीएम ने ट्वीट के जरिए दी है। उन्होंने लिखा, “दुजुक घाटी के हालात जानने और उस पर चर्चा करने के लिए अभी केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की तरफ से फोन आया। उन्होंने गृह मंत्रालय की ओर से हालात पर नियंत्रण पाने के लिए जरूरी सहयोग का भरोसा दिया है।“

वहीं, अधिकारियों ने बताया कि मणिपुर सरकार ने राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल को हालात पर काबू पाने के लिए मदद मांगी है। सरकार ने सेना और असम राइफल्स को अग्निशमन कार्यकर्ताओं की मदद करने की अपील की है। अधिकारियों ने आगे जानकारी दी कि वन विभाग के जवान और साओ इलाके के वॉलिंटिर्यर्स क्षेत्र में पहुंच गए हैं और आग को बुझाने की कोशिश कर रहे हैं।   

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Yaspal

Recommended News

Related News