Punjab Election 2022: नड्डा ने किया सीटों का बंटवारा , पंजाब में 65 सीटों पर चुनाव लड़ेगी BJP

punjabkesari.in Monday, Jan 24, 2022 - 05:27 PM (IST)

नेशनल डेस्क: पंजाब में भाजपा 65 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने सोमवार को सीटों का बटवारा किया। नड्डा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि पंजाब में NDA गठबंधन जो हुआ है उसमें भाजपा, पंजाब लोक कांग्रेस और संयुक्त अकाली दल-ढिंढसा शामिल हैं। नड्डा ने कहा कि हम सब मिलकर पंजाब विधानसभा का चुनाव लड़ रहे हैं। भाजपा 65 सीटों पर, पंजाब लोक कांग्रेस 37 सीटों पर और 15 सीटों पर संयुक्त अकाली दल-ढिंढसा चुनाव लड़ेंगे। 

ये बोले नड्डा

  • पंजाब बॉर्डर पर स्थित राज्य है, देश की सुरक्षा के लिए पंजाब में स्थिर और मजबूत सरकार बनना आवश्यक है। पाकिस्तान की हरकतें हमारे देश के लिए कैसी रही हैं, ये हमें मालूम है। 
  • हमने वहां पर देखा है कि ड्रग्स की औऱ हथियारों की स्मगलिंग का प्रयास वहां होता रहता है।
  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में देश बहुत तीव्र गति से आगे बढ़ रहा है। इसको डीरेल करने का कुत्सित प्रयास, देशविरोधी ताकतें करती हैं। इस डीरेल में पंजाब के थ्रू एक्टीविटी हो ये देशविरोधी ताकतों की हमेशा मंशा रहती है।
  • ये चुनाव सिर्फ सत्ता परिवर्तन का ही माध्यम नहीं है, सरकार बदलना ही इस चुनाव का उद्देश्य नहीं है। ये चुनाव आने वाली पीढ़ियों को सुरक्षित करने के लिए और पंजाब को स्थिरता देने के लिए है।
  • पंजाब सुरक्षित रहता है तो देश सुरक्षित रहता है। देश की सुरक्षा के लिए पंजाब के लोगों ने अपना सर्वोच्च बलिदान दिया है, पंजाब ने देश को जो खाद्य सुरक्षा दी है, उसे भी देश कभी भूल नहीं सकता।
  • पंजाब ने हमारी आशाओं को हमेशा पूरा किया है।
  • हम कभी भी गुरु गोबिंद सिंह जी के योगदान को नहीं भूल सकते, गुरु तेगबहादुर जी के बलिदान को हम कभी नहीं भूल सकते। जो शौर्य और बलिदान पंजाब का रहा है, उसे भारत सदैव याद रखेगा। पंजाब ने हमें सांस्कृतिक, राजनीतिक और आर्थिक दृष्टि से हमें नेतृत्व दिया है।
  • माफियाराज ने पंजाब को खोखला करने का काम किया है। आज जमीन माफिया, रेत माफिया, ड्रग माफिया से सभी पंजाब को खोखला कर रहे हैं। इसलिए NDA गठबंधन एक कमिटमेंट के साथ आगे बढ़ रहा है कि हम इस माफियाराज को समाप्त करेंगे।
  • पंजाब पर आज विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है। पंजाब पहले जहां विकास की ओर अग्रसर था, आज वो नीचे खिसक रहा है। पंजाब को आर्थिक दृष्टि से सबल बनाना भी हमारी जिम्मेदारी होती है।
  • केंद्र-राज्य के रिश्ते स्थिरता और सुरक्षा के लिए बहुत आवश्यक है, ये भी हमें याद रखना चाहिए।

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Seema Sharma

Recommended News

Related News