नड्डा का दावा- PM मोदी के पिछले 8 वर्ष में देश की प्रति व्यक्ति आय दोगुनी हुई

punjabkesari.in Monday, Jun 06, 2022 - 06:25 AM (IST)

रांचीः भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने शनिवार को यहां दावा किया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के पिछले आठ वर्ष के शासन काल में देश की प्रति व्यक्ति आय 79,000 रुपए बढ़कर 1,50,000 रुपए प्रति वर्ष हो गई है। उन्होंने कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं को इस तरह की बड़ी उपलब्धियों को आम जनता तक पहुंचाना चाहिए। नड्डा ने रविवार को रांची में प्रदेश भाजपा मुख्यालय से पार्टी के दो नवनिर्मित जिला कार्यालयों का ऑनलाइन उद्घाटन करने के बाद अपने संबोधन में यह बात कही। 

नड्डा ने कहा कि पिछले आठ वर्षों में देश ने सभी क्षेत्रों में बड़ी तेजी से विकास किया है और उसी का परिणाम है कि देश की प्रति व्यक्ति आय लगभग दोगुनी रफ्तार से बढ़कर डेढ़ लाख रुपए प्रति वर्ष हो गई है।

उन्होंने कहा कि देश की अर्थव्यवस्था को पांच ट्रिलियन डॉलर बनाने के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के संकल्प के मुताबिक देश आगे बढ़ रहा है और उसी का उदाहरण है कि देश की आजादी के बाद से 2014 तक देश में जितने प्राथमिक विद्यालय बने, उससे कहीं अधिक पिछले आठ वर्ष के शासनकाल में बनाए गए हैं। इसी प्रकार पिछले आठ वर्षों में देश की साक्षरता दर में भी लगभग छह प्रतिशत की वृद्धि हुई है। 

उन्होंने कहा कि पिछले आठ वर्षों में देश में 170 नए मेडिकल कॉलेज खुले हैं, जिनमें से छह सिर्फ झारखंड में खुले हैं। देश में इस दौरान 15 नए एम्स खोले गए हैं। नड्डा ने भाजपा कार्यकर्ताओं से नेट का उपयोग करने की अपील करते हुए कहा कि पिछले आठ वर्षों में देश में ब्रॉड बैंड उपयोगकर्ताओं की तादाद 6.5 करोड़ से बढ़कर आज 76 करोड़ हो गई है और छह लाख गांवों में से ढाई लाख को ब्रॉड बैंड पहुंचाया जा चुका है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Pardeep

Recommended News

Related News