भारत में मुसलमान पाकिस्तान के मुसलमानों से अधिक सुरक्षित हैं: तावड़े

punjabkesari.in Wednesday, Apr 06, 2022 - 12:27 PM (IST)

श्रीनगर : भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े ने मंगलवार को यहां कहा कि भारत में मुसलमान पाकिस्तान से ज्यादा सुरक्षित हैं और वे भाजपा के शासन में खुद को सुरक्षित महसूस करते हैं।

 

बहरहाल, उन्होंने कहा कि देशभर में मुसलमानों की सुरक्षा के लिए च्च्और कदमज्ज् उठाए जाएंगे।

 

कश्मीर के दो दिवसीय दौरे पर यहां आए तावड़े ने कश्मीर इकाई के भाजपा नेताओं के साथ बैठक की और मध्य कश्मीर के गांदेरबल में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।

 

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र के 125 करोड़ लोगों के लिए काम कर रही है और यह सुनिश्चित कर रही है कि कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी और पूर्वोत्तर से लेकर गुजरात तक सभी राज्यों का विकास एक ही तर्ज पर हो और सभी लोगों को विकास और समृद्धि का समान अवसर मिल सके।


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Monika Jamwal

Recommended News

Related News