मुंबई: ममता बनर्जी ने बैठे-बैठे गाया राष्ट्रगान! मचा बवाल...भाजपा नेता ने दर्ज कराई शिकायत

punjabkesari.in Thursday, Dec 02, 2021 - 11:44 AM (IST)

नेशनल डेस्क: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और TMC प्रमुख ममता बनर्जी के खिलाफ मुंबई में राष्ट्रगान के अपमान को लेकर शिकायत दर्ज कराई गई है। भाजपा नेता ने ममता के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। बुधवार को ममता मुंबई दौरे पर थीं और एक कार्यक्रम में शामिल हुई थीं। इस दौरान जैसे ही राष्ट्रगान शुरू हुआ ममता उस समय कुर्सी पर बैठी थीं, बाद में वे कुछ समय के लिए उठीं, लेकिन उन्होंने राष्ट्रगान को पूरा नहीं गाया।

 

बता दें कि मुंबई में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान ममता का एक वीडियो काफी शेयर किया जा रहा है, जिसमें वह राष्ट्रगान शुरू करने के कुछ सेकंड बाद कुर्सी से उठती हैं। इतना ही नहीं 'द्राविड़ उत्कल बंग' के बाद वह जय महाराष्ट्र, जय बिहार और जय भारत बोलकर राष्ट्रगान गाना बंद कर देती हैं। मंच पर ममता के साथ कवि और हिन्दी फिल्मों के गीतकार और पटकथा लेखक जावेद अख्तर भी नजर आ रहे हैं।

 

ममता इन दिनों मुंबई दौरे पर हैं और कई वरिष्ठ नेताओं से मिल रही हैं। राजनीतिक गलियारे में चर्चा है कि ममता राष्ट्रीय तौर पर अपनी छवि बनाने पर जुटी हुई हैं। TMC ममता को 2024 में प्रधानमंत्री के तौर पर पेश करने की तैयारी में है। वहीं  ममता बनर्जी कांग्रेस मुक्त विपक्ष अभियान को तेज करने में जुटी हैं। बुधवार को उन्होंने कहा था कि UPA अब कुछ भी नहीं है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Seema Sharma

Recommended News

Related News