मुंबई लिफ्ट हादसा: ठेकेदार की एक गलती से बेमौत मारे गए 6 लोग, आरोपी गिरफ्तार

punjabkesari.in Sunday, Jul 25, 2021 - 02:19 PM (IST)

नेशनल डेस्क: मध्य मुंबई के वर्ली में एक निर्माणाधीन इमारत में लिफ्ट गिरने की घटना में मरने वालों की संख्या बढ़कर छह हो गई है और पुलिस ने सुरक्षा नियमों के उल्लंघन के आरोप में ठेकेदार और पर्यवेक्षक को गिरफ्तार कर लिया है। एक अधिकारी ने  यह जानकारी दी।

अगर समझते देश के मन की बात ऐसे ना होते हालात... राहुल गांधी की पीएम मोदी को नसीहत
 

शनिवार को मध्य मुंबई के वर्ली की हनुमान गली के निकट निर्माण स्थल पर लिफ्ट गिरने से पांच लोगों की मौत हो गई थी और एक व्यक्ति घायल हो गया था। पुलिस के अनुसार बाद में घायल व्यक्ति की मौत हो जाने से मृतकों की संख्या बढ़कर छह हो गई। मृतकों की शिनाख्त चिन्मय आनंद मंडल (33), भारत आनंद मंडल (30), अनिल कुमार नंदलाल यादव, अविनाश दास (35), अभय मिस्त्री यादव (32) और लक्ष्मण मंडल (35) के रूप में की गई।

 

प्रेमिका के दरवाजे पर प्रेमी की चिता,  प्यार करने की लड़के को मिली खौफनाक सजा(Video)
 

पुलिस अधिकारी ने बताया कि इमारत के ठेकेदार और पर्यवेक्षक को निर्माण कार्य के दौरान सुरक्षा नियमों का पालन नहीं करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने बताया कि निर्माणकार्य में लगे लोगों को हेल्मेट और सुरक्षा बेल्ट जैसे उपकरण उपलब्ध नहीं किये गए थे। आरोपियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

vasudha

Recommended News

Related News