मुंबई: लाइव स्ट्रीमिंग के दौरान कोरियाई महिला Youtuber से सरेआम छेड़छाड़, 2 युवक गिरफ्तार

punjabkesari.in Thursday, Dec 01, 2022 - 12:28 PM (IST)

नेशनल डेस्क: मुंबई की एक गली में युवक द्वारा एक कोरियन महिला यूट्यूबर से कथित रूप से छेड़छाड़ के मामले में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है। कोरियन महिला यूट्यूबर से छेड़छाड़ का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मुंबई पुलिस ने खुद इस मामले में संज्ञान लिया और दो लोगों को गिरफ्तार किया है। वीडियो वुधवार को किसी ने सोशल मीडिया पर अपलोड किया था। बताया जा रहा है कि महिला दक्षिण कोरिया की नागरिक है।

 

बुधवार रात करीब आठ बजे जब यह घटना हुई, उस समय महिला यूट्यूबर उपनगरीय खार इलाके में ‘लाइवस्ट्रीमिंग' कर रही थी। वीडियो में दिख रहा है कि युवक महिला के काफी करीब आया और उसने उसके विरोध करने पर भी उसका हाथ पकड़कर उसे खींचने की कोशिश की। महिला घटनास्थल से जाने लगी, तो वही आदमी अपने एक दोस्त के साथ फिर से मोटरसाइकिल पर दिखाई दिया और उसने महिला को उसके गंतव्य तक छोड़ने की पेशकश की, जबकि महिला ने टूटी-फूटी अंग्रेजी में उसकी पेशकश ठुकरा दी।

 

सोशल मीडिया पर लोग मुंबई में हुई इस हरकत पर गुस्सा निकाल रहे हैं। यूजर ने ट्विटर पर वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा, "@MumbaiPolice कोरिया की एक स्ट्रीमर को कल रात खार में इन लड़कों ने परेशान किया था, जब वह 1000 से अधिक लोगों के सामने लाइव स्ट्रीमिंग कर रही थी. यह निंदनीय है और इनके खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Seema Sharma

Recommended News

Related News