क्रूज़ पार्टी मामले में मुंबई पुलिस इस मामले में दर्ज कर सकती है केस

punjabkesari.in Tuesday, Oct 05, 2021 - 04:39 PM (IST)

मुंबई- देश मे बड़े पैमाने पर चल रहे ड्रग्स धंधे को बंद करवाने के लिए नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) पिछले काफी दिनों से सक्रिय है।  हाल ही में NCB ने मुंबई से गोवा जा रही एक क्रूज़ पर ड्रग्स पार्टी करने के मामले में कई लोगों को गिरफ्तार किया है।  वहीं अब मुंबई पुलिस के सूत्रों ने कहा है कि उन्हें इस क्रूज़ के इंवेंट के बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई थी।


सूत्रों का कहना है कि मुंबई पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि क्या एपिडेमिक एक्ट का उल्लंघन हुआ, और अगर हुआ है तो क्या उसमें मुंबई पुलिस जांच कर सकती है।


मुंबई पुलिस इसमें कर सकती है धारा 188 के तहत मामला दर्ज 
वहीं इस मामले में अगर नियमों के टूटने की बात सामने आई तो मुंबई पुलिस इसमें धारा 188 के तहत मामला दर्ज कर सकती है। मुंबई पुलिस क्रूज़ मामले की जांच में जुट गई है। मुंबई पुलिस इस इंवेंट से जुड़ी जानकारी जमा करने लिए क्रूज़ टर्मिनल की सीसीटीवी फुटेज की जांच करेगी। पुलिस सूत्रों का कहना है कि उस इवेंट से जुड़ी जानकारी जिस सोशल मीडिया प्लेटफ़ोर्म पर आइ थी उसकी भी जांच की जाएगी।


गौरतलब है कि मुंबई पुलिस ने शनिवार रात क्रूज़ पर ड्रग्स पार्टी करने के आरोप में शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान समेत 8 लोगों को हिरासत में लिया था, जिसके बाद कोर्ट ने उन्हें 7 अक्टूबर तक कस्टडी में भेज दिया है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Anu Malhotra

Recommended News

Related News