मुंबई के पूर्व पुलिस कमिश्नर परमबीर सिंह के खिलाफ जारी हुआ गैर जमानती वारंट, चंडीगढ़ पहुंची CID की टीम

punjabkesari.in Saturday, Sep 18, 2021 - 12:07 PM (IST)

नेशनल डेस्क: मुंबई पुलिस के पूर्व कमिश्नर परमबीर सिंह की मुसीबतें कम होने का नाम नहीं ले रही है। CID की टीम आज  परमबीर सिंह को गैर जमानती वारंट का नोटिस देने के लिए चंडीगढ़ पहुंची, लेकिन परमबीर  CID के अधिकारियों के हाथ नहीं लगे। महाराष्ट्र सरकार ने परमबीर सिंह द्वारा तत्कालीन गृहमंत्री अनिल देशमुख के खिलाफ लगाए गए भ्रष्टाचार के आरोपों की जांच के लिए इस साल मार्च में न्यायमूर्ति कैलाश उत्तमचंद चांदीवाल के नेतृत्व में एक सदस्यीय आयोग का गठन किया था। खबर के मुताबित आयोग ने परमबीर सिंह को अपने सामने पेश होने के लिए कई बार समन जारी किया था, लेकिन परमबीर एक बार भी पेश नही हुए।  इसके बाद आयोग ने उनके खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया।

Bombay HC से परमबीर सिंह को बड़ा झटका
इससे पहले बॉम्बे उच्च न्यायालय ने मुंबई के पूर्व पुलिस आयुक्त परमबीर सिंह को गुरुवार को झटका देते हुए उनकी ओर से दायर उस याचिका को खारिज कर दिया जिसमें महाराष्ट्र सरकार द्वारा उनके खिलाफ दो प्रारंभिक जांच को रद्द करने के लिए अदालत की मंजूरी मांगी गई थी। याचिका को खारिज करते हुए न्यायाधीश न्यायमूर्ति संभाजी शिंदे और न्यायमूर्ति निजामुदीन जमादार की युगलपीठ ने याचिका को असमर्थनीय बताया और सिंह को एक उपयुक्त मंच से संपर्क करने की सलाह दी।


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Anil dev

Recommended News

Related News