मुंबईः BJP नेता किरीट सोमैया की गाड़ी पर शिवसैनिकों ने किया पथराव
punjabkesari.in Sunday, Apr 24, 2022 - 03:56 AM (IST)
मुंबईः भारतीय जनता पार्टी के पूर्व सांसद किरीट सोमैया जब शनिवार रात मुंबई में खार पुलिस थाने से लौट रहे थे, तब उनकी एसयूवी पर शिवसेना कार्यकर्ताओं ने जूते और पानी की बोतलें फेंकीं। सोमैया निर्दलीय सांसद नवनीत राणा और उनके विधायक पति रवि राणा से मिलने पुलिस थाने गए थे।
#WATCH | BJP leader Kirit Somaiya tweets, "Police let goons of CM Uddhava Thackeray assemble at Khar PS. When I got out, goons started stone pelting & broke my car's window, I got hurt as well. This matter is under police supervision."
— ANI (@ANI) April 23, 2022
(Video Source: Kirit Somaiya's Twitter) pic.twitter.com/9vPicFlkt9
भाजपा नेता ने ट्वीट कर जानकारी दी कि शिवसेना के “गुंडों” द्वारा किए गए हमले में वह घायल हो गए हैं। सोमैया ने इस घटना के बाबत बांद्रा पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई है।