मुंबईः 5 स्टार होटल में सेक्स रैकेट चला रही थी अभिनेत्री, पुलिस ने किया गिरफ्तार

punjabkesari.in Friday, Jan 10, 2020 - 07:16 PM (IST)

नेशनल डेस्कः बिग बॉस कंस्टेस्टेंट अरहान खान की एक्स गर्लफ्रेंड अमृता धनोआ एक बार फिर सुर्खियों में आ गई हैं। मुंबई पुलिस ने शुक्रवार रात अमृता को गोरेगांव ईस्ट के होटल से गिरफ्तार कर लिया। अमृता को पुलिस रेड में मुंबई के फाइव स्टार होटल से गिरफ्तार किया गया। अमृता के अलावा एक और स्ट्रग्लिंग एक्ट्रेस ऋचा सिंह को भी अरेस्ट किया है।

पुलिस ने होटल में ये रेड एक टिप मिलने के बाद डाली। डीसीपी डॉ डी स्वामी ने टिप मिलते ही इस पर एक्शन लिया। पुलिस ने नकली कस्टमर बनकर रैकेट चलाने वालों से संपर्क किया। पुलिस ने झांसे में आते ही उन लोगों को अरेस्ट किया गया। अमृता को पुलिस रेड में अरेस्ट किया गया। डिंडोसी पुलिस के सीनियर पीआई धर्मेंद्र कांबले ने बताया कि जिन दोनों एक्ट्रेसेज को पकड़ा गया है, वो दोनों सेक्स रैकेट का हिस्सा हैं। दोनों ही एक्ट्रेसेज को सेक्शन 370 (3), आईपीसी 34 और सेक्शंस 4,5 (अनैतिक तस्करी अधिनियम की रोकथाम) के तहत गिरफ्तार किया गया।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Amrita Dhanoa (@amritadhanoa) on Jan 2, 2020 at 12:32pm PST


पुलिस ने दो एस्कॉर्ट्स को बचाया, और पता चला कि वे अमृता और ऋचा के साथ कोऑर्डिनेट कर रही थीं, जो कि होटल के आसपास के इलाकों में थीं. जब अमृता को रेड के बारे में पता चला, तो उसने घटनास्थल से भागने की कोशिश की लेकिन पुलिस ने समय रहते उसे पकड़ लिया।

बता दें कि अमृता बिग बॉस  कंटेस्टेंट रहे अरहान खान की एक्स गर्लफ्रेंड हैं। अमृता धनोआ ने अरहान खान पर उन्हें धोखा देने और ठगने के आरोप लगाए थे। उन्होंने अरहान के खिलाफ पुलिस में शिकायत भी दर्ज कराई।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Yaspal

Recommended News

Related News