मुंबई: बीते 24 घंटों में कोरोना के 3,925 नए मामले, 89 लोगों की गई जान

punjabkesari.in Friday, Apr 30, 2021 - 09:37 PM (IST)

मुंबईः देश में कोरोना का कहर लगातार जारी है। देश में सबसे अधिक संक्रमित राज्य महाराष्ट्र के मुंबई में शुक्रवार को कोरोना के 3925 नए मामले सामने आए, 89 मौतें हुईं और 6380 रिकवर हुए। कुल मामले 6,48,624 हो गए हैं।
PunjabKesari
वहीं, नागपुर जिले में पिछले 24 घंटे में कोरोना से 88 मौतें हुईं, 6,461 नए मामले सामने आए और 7,294 रिकवर हुए। कुल मामले 4,07,787 हैं। कुल 3,23,696 रिकवर हुए। सक्रिय मामले 76,706 हैं। कोरोना से अब तक 7,388 की मौत हुई है। इससे पहले वीरवार को महाराष्ट्र में कोरोना के 66159 नए मामले सामने आए और 771 मौतें हुईं हैं। राज्य में सक्रिय मामले 6,70,301 हैं। मुंबई में वीरवार को कोरोना के 4192 नए मामले सामने आए और 82 लोगों की मौत हुई। सक्रिय मामले 64018 हैं। 
PunjabKesari
इससे पहले महाराष्ट्र में कोरोना महामारी की रोकथान के लिए मिनी लॉकडाउन की मियाद बढ़ा दी गई है। गुरुवार को प्रदेश के मुख्य सचिव सीताराम कुंटे ने इस संबंध में आदेश जारी किया है। उन्होंने बताया कि महाराष्ट्र सरकार ने गुरुवार को लॉकडाउन जैसी पाबंदियों को 15 मई तक बढ़ा दिया है, ताकि राज्य में कोरोना वायरस महामारी के प्रसार पर रोक लगाई जा सके।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Pardeep

Recommended News

Related News