मुंबई: भारत रत्न स्वर कोकिला लता मंगेशकर का निधन, कोरोना के बाद 8 जनवरी से ब्रीच कैंडी अस्पताल में थीं भर्ती

punjabkesari.in Sunday, Feb 06, 2022 - 11:43 AM (IST)

नेशनल डेस्क: महान गायिका लता मंगेशकर का निधन हो गया है। शिवसेना सांसद संजय राउत ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी। बीते दिन उनका स्वास्थ्य बिगड़ने के बाद उन्हें दोबारा वेंटिलेटर पर रखा गया था और वह लगातार चिकित्सकों की निगरानी में थीं। लता (92) को कोरोना वायरस से संक्रमित पाए जाने के बाद 8 जनवरी को ब्रीच कैंडी अस्पताल में ICU में भर्ती कराया गया था, जहां डॉ प्रतीत समदानी और चिकित्सकों की टीम की देखरेख में उनका इलाज चल रहा था। 

 

उनकी छोटी बहन उषा मंगेशकर ने मीडिया को बताया लता मंगेशकर अब नहीं रहीं। उनका सुबह निधन हो गया। मंगेशकर की हालत में सुधार हुआ था और वेंटिलेटर हटा दिया गया था लेकिन शनिवार को अचानक उनका स्वास्थ्य फिर बिगड़ गया था। पूरा देश उनके जल्दी ठीक होने की कामना कर रहा था। लता मंगेशकर भले अब इस दुनिया में न रही हों लेकिन आवाज हमेशा ही देश की फिजाओं में गूंजती रहेगी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Seema Sharma

Recommended News

Related News