पाकिस्तान में सबसे ज्यादा देखे जाते हैं DD-आकाशवाणी के यूट्यूब चैनल, अनुराग ठाकुर ने दी जानकारी

punjabkesari.in Tuesday, Jul 27, 2021 - 10:30 AM (IST)

नेशनल डेस्क: केंद्र ने बताया कि 2020-21 के दौरान प्रिंट मीडिया में सरकारी विज्ञापन पर 197.49 करोड़ रुपए खर्च किए गए जबकि इलेक्ट्रॉनिक एवं डिजिटल मीडिया में 167.98 करोड़ रुपए खर्च किए गए। वहीं इसी के सात सरकार ने बताया कि भारत के सरकारी चैनल दूरदर्शन और ऑल इंडिया रेडियो के यूट्यूब चैनल्स के दर्शकों में इजाफा हुआ है। सरकार ने बताया कि DD और AIR के यूट्यूब चैनल्स को भारत के बाद अगर किसी देश में सबसे ज्यादा देखा गया है तो वो पाकिस्तान है। सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने एक सवाल के लिखित जवाब में राज्यसभा को यह जानकारी दी।

 

केंद्रीय मंत्री ने राज्यसभा में बताया कि 2018-19 में लोक संपर्क और संचार ब्यूरो (BOC) के जरिए प्रिंट मीडिया में विज्ञापनों पर सरकारी व्यय की राशि 429.55 करोड़ रुपए थी जबकि इलेक्ट्रॉनिक एवं डिजिटल मीडिया में 514.29 करोड़ रुपए खर्च किए गए। उन्होंने बताया कि 2019-20 में प्रिंट मीडिया में 295.05 करेाड़ रुपए और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में 316.99 करोड़ रुपए विज्ञापन पर खर्च किए गए। इसी के साथ उन्होंने राज्यसभा में अपने लिखित जवाब में बताया कि साल 2021 में यूट्यूब पर प्रसार भारती के चैनल्स को पाकिस्तान में 69 लाख 68 हजार 408 दर्शकों ने देखा है. ये अन्य देशों की तुलना में अधिक है।

 

वहीं अमेरिका में  प्रसार भारती के यूट्यूब चैनल्स को 56 लाख 47 हजार 565, बांग्लादेश में 51 लाख 82 हजार 10, नेपाल में 31 लाख 68 हजार 810 और यूएई में 27 लाख 21 हजार 988 दर्शकों ने देखा है। अनुराग ठाकुर ने बताया कि साल 2020 में पाकिस्तान में प्रसार भारती के यूट्यूब चैनल्स को 1 करोड़ 33 लाख 504 व्यूज मिले थे। केंद्रीय मंत्री के मुताबिक प्रसार भारती के 170 से ज्यादा यूट्यूब चैनल्स हैं। प्रसार भारती के डिजिटल चैनल्स दूसरे देशों में भी काफी लोकप्रिय हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Seema Sharma

Recommended News

Related News