कोरोना काल में वंदे भारत अभियान के तहत 5.80 लाख से अधिक भारतीय स्वदेश लौटे: विदेश मंत्रालय

punjabkesari.in Friday, Jul 10, 2020 - 06:00 AM (IST)

नई दिल्लीः विदेश मंत्रालय ने बृहस्पतिवार को कहा कि कोरोना वायरस महामारी के मद्देनजर सरकार द्वारा गत सात मई को ‘वंदे भारत' वापसी अभियान शुरू किये जाने के बाद से 5.80 लाख से अधिक भारतीय विदेशों से स्वदेश लौटे हैं। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अनुराग श्रीवास्तव ने कहा कि वापस आए कुल लोगों में से 97,000 से अधिक भारतीय नेपाल, भूटान और बांग्लादेश से जमीनी जांच चौकियों के रास्ते लौटे हैं। 
PunjabKesari
अभियान का पहला चरण सात से 15 मई तक संचालित किया गया था। अभियान का दूसरा चरण 17 मई से 22 मई तक निर्धारित था। हालांकि, सरकार ने इसे 10 जून तक बढ़ा दिया था। तीसरा चरण 11 जून से दो जुलाई तक निर्धारित था। वर्तमान में, अभियान का चौथा चरण चल रहा है। 
PunjabKesari
श्रीवास्तव ने एक ऑनलाइन मीडिया ब्रीफिंग में कहा, ‘‘आठ जुलाई तक की स्थिति के अनुसार भारत वापसी के लिए विदेश में हमारे मिशन के पास अपने अनुरोध पंजीकृत कराने वाले 6,61,352 व्यक्तियों में से 5,80,000 से अधिक इस अभियान के तहत वापस आ चुके हैं।'' साथ ही विदेश मंत्रालय ने लॉकडाउन के दौरान भारत में फंसे 118 देशों के 1.2 लाख से अधिक विदेशी नागरिकों की सुरक्षित निकासी में भी सहायता की। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Pardeep

Recommended News

Related News