वंदे भारत मिशन: केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी बोले, 20 हजार से ज्यादा लोग विदेश से लाए गए स्वदेश

punjabkesari.in Thursday, May 21, 2020 - 03:43 PM (IST)

नेशनल डेस्कः केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री हरदीप पुरी ने गुरुवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि वंदे भारत मिशन के तहत अब तक विदेशों से करीब 20 हजार से ज्यादा भारतीय  नागरिकों को स्वदेश लाया गया है। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि वंदे भारत मिशन की शुरुआत 5 मई को हुई थी और अभी तक यह मिशन काफी अच्छा चल रहा है। इस मिशन से जुड़े सभी का धन्यवाद। पुरी ने कहा कि लॉकडाउन के चलते विदेश में फंसे करीब 20 हजार से ज्यादा लोगों को स्वदेश लाया गया। कुछ देश लोगों को वापस नहीं आने दे रहे हैं।

 

केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री  ने कहा कि हमारे जो भी लोग विदेशों में फंसे हैं, उन्हें वापिस लाना हमारा मकसद है। उन्होंने बताया कि सभी हितधारकों जैसे कि एयरलाइनों, हवाईअड्डों ने सहयोग किया इसलिए हमने 25 मई से विमान सेवाएं बहाल करने का फैसला लिया है। कोरोना पर जानकारी देते हुए पुरी ने कहा कि लॉकडाउन भारत में प्रभावी साबित हुआ। भारत उन देशों में शामिल है जहां कोरोना वायरस से मरने वाले लोगों की संख्या दुनिया में सबसे कम है


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Seema Sharma

Recommended News

Related News