भारत में कोरोना के 24 घंटे में 2.71 लाख से ज्यादा केस, 314 मरीजों की मौत...omicron के कुल 7743 मामले

punjabkesari.in Sunday, Jan 16, 2022 - 10:08 AM (IST)

नेशनल डेस्क: भारत में पिछले 24 घंटे में देश में कोरोना के दो लाख 71 हजार 202 नए मामले सामने आए हैं। वहीं 314 मरीजों की मौत भी इस अवधि में हुई है। इसी के साथ देश में कोरोना से मरने वालों की संख्या बढ़कर 4 लाख 86 हजार 66 हो गई है। इससे पहले कल 2.68 लाख से कुछ ज्यादा केस आए थे। भारत में अभी तक ओमिक्रॉन वेरिएंट के कुल 7743 मामलों की पुष्टि की जा चुकी है। ये आंकड़े रविवार सुबह स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी किए गए।

 

ताजा अपटेड के मुताबिक देश में दैनिक संक्रमण दर में कल के मुकाबले मामूली कमी दर्ज की गई है। ये 16.66 प्रतिशत से कम होकर 16.28 प्रतिशत हो गया है। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार देश में एक्टिव केस की संख्या अभी 15 लाख 50 हजार 377 है। कल के मुकाबले सक्रिय केस में 1 लाख 32 हजार 577 की वृद्धि हुई है। वहीं कोरोना से ठीक होने वालों की संख्या बढ़कर तीन करोड़ 50 लाख 85 हजार 721 हो गई है। कल एक लाख 38 हजार 331 मरीज ठीक हुए।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Seema Sharma

Recommended News

Related News