असम के जोरहाट में 10 से अधिक घरों में लगी भीषण आग, घटनास्थल पर दमकल विभाग मौजूद(Video)
punjabkesari.in Saturday, Nov 21, 2020 - 10:02 AM (IST)
नेशनल डेस्क: असम में शनिवार सुबह भीषण आग लगने की घटना सामने आई है। यहां के जोरहाट में राजा मैदान रोड पर 10 से अधिक घरों में आग लग गई। घटनास्थल पर दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौजूद हैं।
#WATCH | असम: जोरहाट के राजा मैडम रोड पर 10 से अधिक घरों में आग लगी। अब तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं। घटनास्थल पर दमकल विभाग मौजूद। pic.twitter.com/PYJFgJAGNj
— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 21, 2020
जानकारी के अनुसार अचानक आग लगने से इलाके में हड़कंप मच गया। आग ने एक के बाद एक 10 से अधिक घरों को अपनी चपेट में ले लिया। गनीमत यह रही कि इस घटना में अभी तक किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। फिलहाल आग बुझाने का काम जारी है।