Corona Vaccination: पहले दिन डेढ़ लाख से अधिक लोगों का हुआ टीकाकरण, नहीं मिली कोई शिकायत

punjabkesari.in Saturday, Jan 16, 2021 - 08:10 PM (IST)

नेशनल डेस्कः देशभर में शनिवार से कोरोना टीकाकरण की शुरूआत हो चुकी है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि पहले दिन 3351 केंद्रों पर देशभर में 16,755 लोगों ने टीकाकरण का कार्यक्रम चलाया। जिसमें शाम पांच बजे तक 1,65,714 लोगों को टीका लगाया जा चुका है। मंत्रालय ने बताया कि देशभर में कोविशील्ड और कोवैक्सीन लगाई गई हैं। देशभर में शनिवार से कोरोना टीकाकरण की शुरूआत हो चुकी है।

स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि पहले दिन 3351 केंद्रों पर टीकाकरण किया गया, जिसमें 16,755 लोग शामिल हुए। मंत्रालय ने बताया कि देशभर में कोविशील्ड और कोवैक्सीन लगाई गई हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि पहले दिन कोविन ऐप पर थोड़ी-बहुत परेशानी का सामना करना पड़ा। मंत्रालय की ओर से बताया गया कि पहले दिन के टीकाकरण के बाद किसी के हॉस्पिटल में भर्ती होने की खबर सामने नहीं आई है।

किस राज्य में कितने केंद्र
11 राज्यों में दोनों वैक्सीनों का इस्तेमाल किया गया। असम 65, बिहार 301, दिल्ली 81,  कर्नाटक 242, महाराष्ट्र 285, हरियाणा 77, उड़ीसा 161, राजस्थान 167 तमिलनाडु 160 तेलंगाना 140 और उत्तर प्रदेश 370 केंद्रों पर दोनों प्रकार के टीकों को लगाया गया। इसके अलावा अंडमार निकोबार 2, आंध्र प्रदेश 332, अरुणाचल 9, चंडीगढ़ 4, छत्तीसगढ़ 97, दादरा नागर हवेली 1, दमन एंड द्वीव 1, गोवा 7, गुजरात 161, हिमाचल 28, जम्मू-कश्मीर 41, झारखंड 48, केरल 133, लद्दाख 2, लक्षद्वीव 1, मध्य प्रदेश 150, मणिपुर 10, मेघालय 10, मिजोरम 5, नागालैंड 9, पुडुचेरी 8, पंजाब 59, सिक्किम 2, त्रिपुरा 18, उत्तराखंड 34 और पश्चिम बंगाल 183 केंद्रों पर एक टीके का इस्तेमाल किया गया।

राज्यवार स्थिति
अंडमान में 78, आंध्र प्रदेश 16963, अरुणाचल 743, असम 2721, बिहार 16401, चंडीगढ़ 195, छत्तीसगढ़ 4985, दादरा नागर हवेली 64, दमन द्वीव 43, दिल्ली 3403, गोवा 373, गुजरात 855 है। इसी प्रकार हरियाणा 4656, हिमाचल 1408, जम्मू-कश्मीर 1954, झारखंड 2897, कर्नाटक 12637, केरला 7206, लद्दाख 76, लक्षद्वीप 21, मध्य प्रदेश 6439, महाराष्ट्र 15,727, मणिपुर 510, मेघालय 509, मिजोरम 314, नागालैंड 499, उड़ीसा 8675, पुडुचेरी 206, पंजाब 1200, राजस्थान 9279, सिक्किम 120, तमिलनाडु 2728, तेलंगाना 3600, त्रिपुरा 266, उत्तर प्रदेश 15,675, उत्तराखंड 2226 और पश्चिम बंगाल 9582 लोगों को टीका लगाया गया। स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि जवानों का डाटा अलग से रखा गया है, जो 2182 है।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Yaspal

Recommended News

Related News