14-15 जून तक उत्तर भारत में पहुंचेगा मानसून, जम कर होगी बारिश

punjabkesari.in Saturday, Jun 12, 2021 - 03:01 PM (IST)

नेशनल डेस्क: उत्तर भारत में जल्द ही लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिलने वाली है। दिल्ली, हरियाणा-पंजाब में 14-15 जून तक मानसून पहुंचा जाएगा। आईएमडी के वरिष्ठ वैज्ञानिक आरके जेनामणि ने जानकारी देते हुए कहा है कि यह आज ओडिशा, पश्चिम बंगाल, बंगाल की खाड़ी,  झारखंड और बिहार में आगे बढ़ चुका है। कल को यह यूपी और एमपी में पहुंच जाएगा।

इन जगाहों पर होगी अगले 24 घंटों में बारिश

आने वाले 24 घंटों में ओडिशा और गंगा से लगे पश्चिम बंगाल के इलाकों में तेज बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने अलर्ट देते हुए कहा है कि अगले 24 घंटों में उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़ सहित कई राज्यों में बारिश होगी।

दिल्ली में 15 जून तक मानसून पहुंचेगा लेकिन मौसम विभाग की मानें तो 27 जून के निर्धारित समय से करीब 12 दिन पहले ही मानसून राजधानी में एंट्री कर लेगा। इससे राजधानी में लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Hitesh

Recommended News

Related News