गर्मी से मिलेगी राहत! समय से पहले दस्तक दे सकता है मानसून, इस तारीख तक अंडेमान पहुंचने की उम्मीद

punjabkesari.in Friday, May 13, 2022 - 12:40 PM (IST)

नेशनल डेस्क: देश में इस साल दक्षिण पश्चिमी मानसून समय से पहले आ सकता है और अंडेमान निकोबार द्वीपसमूह में पहली मौसमी बारिश 15 मई को होने की संभावना है। मौसम विभाग ने यह जानकारी दी। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने एक बयान में बताया, ‘‘दक्षिण पश्चिम मानसून के 15 मई के आसपास दक्षिणी अंडेमान सागर और दक्षिण पूर्व बंगाल की खाड़ी में पहुंचने की संभावना है।’’

 

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार विस्तारित पूर्वानुमानों में सतत् रूप से समय से पूर्व मानसून आने की अनुकूल परिस्थितियां बनने और इसके केरल के ऊपर और फिर उत्तर की ओर बढऩे के संकेत मिले हैं। समय से पहले मानसून आने से देश के अधिकतर हिस्सों में लोगों को राहत मिलेगी जो पिछले एक पखवाड़े से अधिक समय से भीषण गर्मी से बेहाल हैं। सामान्य रूप से केरल में मानसून का आगमन 1 जून को होता है।

 

मौसम विभाग का कहना है कि अगले 5 दिन अंडेमान निकोबार द्वीपसमूह में हल्की से मध्यम बारिश होने का अनुमान है। द्वीपसमूह में 14 से 16 मई के दौरान कुछ स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना है। विभाग के अनुसार 15 और 16 मई को दक्षिण अंडेमान सागर में हवा 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलने की संभावना है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Seema Sharma

Recommended News

Related News