दिल्ली मेट्रो की बंदर ने की सवारी, कभी की कलाबाजी तो कभी लिए नजारे- VIDEO देख लोटपोट हुए लोग
punjabkesari.in Sunday, Jun 20, 2021 - 07:39 PM (IST)
नेशनल डेस्क: शनिवार को दिल्ली मेट्रो में एक शानदार नजारा देखने को मिला। 'दिल्ली मेट्रो' यूं तो रोजान लोग ही सफर करते हैं, लेकिन दिल्ली मेट्रो के आनंद विहार-द्वारका रूट पर एक बंदर के घुसने और सीट पर आराम से बैठकर सफर करने का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। मेट्रो कोच में घुसा यह बंदर न केवल ट्रेन के शानदार का सफर का मजा ले रहा है, बल्कि बीच-बीच में गुलाटी भी मारता नजर आ रहा है।
एक बंदर मेट्रो के अंदर pic.twitter.com/KPJJDSDJNm
— amit kumar gour (@gouramit) June 19, 2021
बता दें कि, घटना शनिवार शाम हुई जब बंदर ब्लू लाइन मेट्रो की एक ट्रेन के डिब्बे में घुसकर इधर-उधर घूमने लगा, जिसे देखकर यात्री चौंक गए। शनिवार को यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिसमें बंदर हैंडरेल बार पकड़कर लटकता दिख रहा है।
दिल्ली मेट्रो में बंदर ने लिया शानदार सफर का मजा।।
— Ashwani Kumar Choudhary (@Ashwani77111715) June 19, 2021
आनन्द विहार से द्वारका जाने वाली मेट्रो में बन्दर घुस आया।।
👇 pic.twitter.com/U20No72U57
यात्रियों ने लिए खूब मजे
इंटरनेट मीडिया पर वायरल वीडियो में बंदर पहले कोच के अंदर पाइप के सहारे उपर चढ़ता है। इसके बाद फिर ऊपर लगी हैंडल को पकड़कर फिर नीचे आता है। इतना ही नहीं, यह बंदर कोच के बीच घूमने के बाद एक यात्री के बगल में खाली सीट पर आकर बैठ जाता है।
डीएमआरसी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने रविवार को कहा, 'कल ब्लू लाइन पर यमुना बैंक से आई पी स्टेशन की ओर जारी रही ट्रेन में शाम करीब 4 बजकर 45 मिनट पर बंदर को देखा गया। वह इधर-उधर घूमता रहा, जिसके बाद यात्रियों ने डीएमआरसी के अधिकारियों को इसकी जानकारी दी। किसी को कोई नुकसान नहीं हुआ है और उसके बाद बंदर मेट्रो परिसर में दिखाई नहीं दिया।