यात्रियों के साथ बंदर ने भी की दिल्ली मेट्रो की सवारी, खूब वायरल हो रहा यह वीडियो

punjabkesari.in Sunday, Jun 20, 2021 - 04:29 PM (IST)

नेशनल डेस्क:  इन दिनों दिल्ली मेट्रो का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब तहलका मचा रहा है। इस वीडियो में आकर्षण का केंद्र है एक बंदर जाे बाकी यात्रियों की तरह आराम से मेट्रो मे सफर करता दिखाई दे रहा है। बंदर को इधर-उधर टहलता देख हर कई हैरान रह गया। 


वायरल हो रहे वीडियो में बंदर ना सिर्फ ट्रेन के सफर का मजा ले रहा है,बल्कि बीच-बीच में गुलाटी भी मारता दिखाई दे रहा है। इस बीच एक यात्री कहता  सुनाई दे रहा है कि मेट्रो अधिकारियों-कर्मचारियों को फोन करो कि ट्रेन में बंदर घुस आया है। अजय दोरबे नाम के एक यात्री ने इस वीडियो को ट्विटर पर शेयर करते हुए दिल्ली मेट्रो से पूछा कि यह क्या हो रहा है। 

 

यात्री की शिकायत के बाद दिल्ली मेट्रो ने भी तुरंत संज्ञान लिया और यात्री से स्टेशन की जानकारी तथा मेट्रो रेल के कोच नंबर की जानकारी देने के लिए कहा है। दिल्ली मेट्रो ने ट्वीट किया कि हाये, संपर्क करने के लिए धन्यवाद। कृपया आगे की सहायता के लिए कोच संख्या और वर्तमान स्टेशन का बताएं। यात्री ने बाताया कि यमुना बैंक स्टेशन पर बंदर मेट्रो में बैठा हुआ पाया गया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

vasudha

Recommended News

Related News