दिल्लीवासियों को नहीं मिली राहत, गर्म रही सोमवार की सुबह

punjabkesari.in Monday, Sep 02, 2019 - 11:32 AM (IST)

नेशनल डेस्क: दिल्लीवासियों को उमस भरी गर्मी से राहत मिलती दिखाई नहीं दे रही हैै। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की सुबह सोमवार को गर्म रही और न्यूनतम तापमान 27.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो इस मौसम के औसत तापमान से एक डिग्री सेल्सियस अधिक है। 

 

आर्द्रता का स्तर 85 फीसदी दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने आकाश में बादल छाए रहने और गरज के साथ हल्की बारिश की संभावना जाहिर की है। सोमवार को अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस के करीब और मंगलवार को न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्यियस के आसपास रहने की संभावना है। 

 

रविवार को यहां अधिकतम तापमान 33.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तपमान 26.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसमी उतार-चढ़ाव के बीच अब कई दिन उमस भरी गर्मी दिल्लीवासियों को परेशान करेगी। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

vasudha

Recommended News

Related News