मोदी ने औरंगाबाद में किया देश के पहले स्मार्ट औद्योगिक शहर का उद्घाटन

punjabkesari.in Saturday, Sep 07, 2019 - 07:28 PM (IST)

नेशनल डेस्कः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यहां शनिवार को औरंगाबाद औद्योगिक शहर (औरिक) का उद्घाटन किया। यह देश का पहला नया स्मार्ट औद्योगिक शहर है और 10 हजार एकड़ में फैला हुआ है। यह दिल्ली-मुंबई औद्योगिक गालियारे का हिस्सा है।
PunjabKesari
प्रधानमंत्री ने छह मंजिले औरिक हॉल का भी उद्घाटन किया। यह भवन स्मार्ट शहर की निगरानी तथा प्रशासन का केंद्र होगा। उन्होंने औरिक चैटबॉट की भी शुरुआत की, जो शहर के किसी भी व्यक्ति को प्रशासन से अपनी समस्या सही करवाने में मदद करेगा।
PunjabKesari
महाराष्ट्र के पिछड़े मराठवाड़ा क्षेत्र में विकसित इस शहर को देश का पहला नया स्मार्ट औद्योगिक शहर बताया जा रहा है। इसे दिल्ली-मुंबई औद्योगिक गालियारे के तहत विकसित किया गया है।
PunjabKesari
सरकार इस गालियारे के जरिये देश के दो बड़े शहरों के बीच औद्योगिक वृद्धि को तेज करने की कोशिश कर रही है। मोदी मुंबई से यहां आये। उन्होंने महिला स्वयंसेवी समूहों द्वारा तैयार हस्तशिल्प उत्पादों की प्रदर्शनी की भी यात्रा की। प्रदेश के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और राज्य की मंत्री पंकजा मुंडे भी मोदी के साथ रहीं।
PunjabKesari
प्रधानमंत्री ने उज्ज्वला योजना के तहत आठ करोड़वीं लाभार्थी आयशा शेख रफीक को एलपीजी कनेक्शन भी दिया। उन्होंने कश्मीर की नरगिस बेगम को भी एलपीजी कनेक्शन प्रदान किया। वह अधिकारियों द्वारा कश्मीर घाटा से यहां लायी गयी थीं।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Yaspal

Recommended News

Related News