मोदी को ‘ऑर्डर ऑफ द द्रुक ग्यालपो'' सम्मान, जेपी नड्डा बोले- देशवासियों के लिए गौरव का पल

punjabkesari.in Friday, Dec 17, 2021 - 07:28 PM (IST)

नेशनल डेस्क: भारतीय जनता पार्टी ( भाजपा ) अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को भूटान के सबसे बड़े नागरिक सम्मान ‘ऑर्डर ऑफ द द्रुक ग्यालपो' से सम्मानित होने पर मोदी का अभिनंदन करते हुए कहा है कि यह देशवासियों के लिए गौरव का पल है।

नड्डा ने शुक्रवार को यहां जारी बयान में कहा कि सऊदी अरब, बहरीन, अफगानिस्तान, फ़िलिस्तीन, संयुक्त अरब अमीरात, रूस और मालदीव के बाद अब भूटान ने मोदी को इतना बड़ा सम्मान दिया है जिससे दुनिया भर में भारत के मान-सम्मान और प्रतिष्ठा में वृद्धि हुई है। उन्होंने कहा कि पूरे विश्व में हमारे प्रधानमंत्री की लोकप्रियता विगत सात वर्षों में सबसे ऊपर रही है क्योंकि देश की जनता को उनकी नीतियों में अटूट विश्वास है। 

नड्डा ने कहा , ‘‘मोदी के नेतृत्व के बल पर आज भारत, संयुक्त राष्ट्र संघ की सुरक्षा परिषद का अस्थायी सदस्य बना है। पर्यावरण और ऊर्जा के वैकल्पिक स्रोतों के विषय सहित आतंकवाद के साथ-साथ सभी वैश्विक विषयों पर आज हमारी आवाज पूरी दुनिया में गंभीरता से सुनी जाती है।''


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

rajesh kumar

Recommended News

Related News