तिरंगे का डिजाइन तैयार करने वाले पिंगली वेंकैया के परिजनों को सम्मानित करेगी मोदी सरकार

punjabkesari.in Tuesday, Aug 02, 2022 - 10:34 PM (IST)

नई दिल्लीः केंद्र सरकार ‘आजादी का अमृत महोत्सव' के तहत मंगलवार शाम यहां विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन करेगी। इस दौरान तिरंगे का डिजाइन तैयार करने वाले स्वतंत्रता सेनानी पिंगली वेंकैया को सम्मानित किया जाएगा और 'हर घर तिरंगा' गीत व वीडियो भी जारी किया जाएगा। संस्कृति मंत्रालय ने कहा कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह इंदिरा गांधी स्टेडियम में आयोजित 'तिरंगा उत्सव' में मुख्य अतिथि के रूप में भाग लेंगे। भारत के राष्ट्रीय ध्वज के डिजाइनर माने जाने वाले वेंकैया की 146वीं जयंती के उपलक्ष्य में भी कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

मंत्रालय की वेबसाइट पर उपलब्ध कार्यक्रम के विवरण के अनुसार, देश में वेंकैया के अमूल्य योगदान के लिए उनके सम्मान में एक स्मारक डाक टिकट जारी किया जाएगा, जिसके बाद उनके परिवार को सम्मानित किया जाएगा। मंत्रालय ने एक बयान में कहा, ''स्वतंत्रता सेनानी और भारत के राष्ट्रीय ध्वज के डिजाइनर पिंगली वेंकैया गांधीवादी सिद्धांतों के अनुयायी थे, और महात्मा गांधी के अनुरोध पर उन्होंने भारतीय राष्ट्रीय ध्वज का डिजाइन तैयार किया था। तिरंगा उत्सव में हर घर तिरंगा गीत और वीडियो भी जारी किया जाएगा। मंत्रालय ने कहा कि शाम के समय कैलाश खेर और अन्य लोकप्रिय गायक प्रस्तुतियां देंगे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Yaspal

Recommended News

Related News