सुषमा का शक सही, PAK एजेंसी की हिरासत में हैं भारतीय मौलवी!

punjabkesari.in Saturday, Mar 18, 2017 - 05:08 PM (IST)

नई दिल्लीः पाकिस्तान में लापता हुए हजरत निजामुद्दीन दरगाह के दोनाें मौलवियाें से जुड़ी नई जानकारी सामने आई है। आधिकारिक सूत्रों की मानें ताे दोनों मौलवी पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी की हिरासत में हैं। पाकिस्तान में आधिकारिक सूत्रों द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक, पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी के अधिकारियों ने आसिफ निजामी और नजीम निजामी को किसी अज्ञात स्थान पर रखा हुअा है। हाालंकि, उन्हें हिरासत में लिए जाने का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। इससे पहले विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने एक ट्वीट में लिखा था कि विदेश मंत्रालय ने कराची में इन दोनों भारतीय मौलवियों की मेजबानी करने वाले लोगों से भी संपर्क किया। ऐसा लग रहा था कि उनपर भारतीय उच्चायोग से बात ना करने का दबाव है।

लाहौर हवाईअड्डे से हुए थे गायब
गाैरतलब है कि दोनों मौलवी 8 मार्च को पाकिस्तान गए थे। कुछ दिनों पहले कराची के लिए विमान लेते समय वे दोनों लाहौर हवाईअड्डे से गायब हो गए थे। तब से ही वे लापता हैं और उनके बारे में कोई जानकारी नहीं मिल पा रही है। विदेश मंत्री ने इस मामले के पीछे पाकिस्तानी अधिकारियों का हाथ होने की संभावना की ओर संकेत दिया था। उन्होंने कहा था कि भारतीय पक्ष यह मान रहा है कि यह कोई साधारण अपहरण का मामला नहीं है। एक अन्य ट्वीट में सुषमा ने बताया था कि वह पाकिस्तान स्थित भारतीय उच्चायोग के लगातार संपर्क में हैं, लेकिन अभी तक दोनों मौलवियों के बारे में कोई जानकारी नहीं मिल पाई है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News