लॉकडाउन के बीच ट्रकों को एक राज्य से दूसरे राज्य में जाने के लिए छूट: गृह मंत्रालय

punjabkesari.in Monday, Apr 13, 2020 - 04:25 PM (IST)

नेशनल डेस्क: भारत में कोरोना वायरस का कहर तेजी से बढता जा रहा है। इसे लेकर स्वास्थ्य मंत्रालय ने देश का हेल्थ बुलेटिन जारी करते हुए बताया कि अब तक 857 लोग रिकवर हो गए हैं। एक दिन में 141 लोग ठीक हुए हैं। कुल 9,152 केस आए हैं। वहीं 308 लोगों की मौत भी हो चुकी है। स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने बताया कि अब तक देश में 30 करोड़ से अधिक लोगों को 28256 करोड़ रुपये की आर्थिक मदद दी गई है।

 

वहीं गृह मंत्रालय ने कहा कि  राशन पहुंचाने वालों को परेशानी नहीं होनी चाहिए। जो सूक्ष्म, लघु और मध्य उद्यम के तहत जरूरी सेवाओें के लिए काम कर रहे हैं। उनके काम में रोकटोक नहीं होनी चाहिए। गृह मंत्रालय के संयुक्त सचिव पुण्य सलिला श्रीवास्तव ने बताया कि ट्रकों को एक राज्य से दूसरे राज्य में जाने के लिए छूट है। ट्रक में ड्राइवर और उसके साथ एक व्यक्ति को मंजूरी दी गई है।

 

 मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार संक्रमण के कारण मारे गए 308 लोगों में से सर्वाधिक लोग महाराष्ट्र से हैं। महाराष्ट्र में इस संक्रमण से 149, मध्य प्रदेश में 36, गुजरात में 25 और दिल्ली में 24 लोगों की मौत हुई है। पंजाब और तमिलनाडु में 11-11 लोगों और तेलंगाना में नौ लोगों की मौत हुई है। इसके अलावा पश्चिम बंगाल एवं आंध्र प्रदेश में सात-सात, कर्नाटक में छह, उत्तर प्रदेश में पांच, जम्मू-कश्मीर में चार, हरियाणा एवं राजस्थान में तीन-तीन, केरल एवं झारखंड में दो-दो, बिहार, हिमाचल प्रदेश, ओडिशा और असम में एक-एक व्यक्ति की इस संक्रमण के कारण मौत हुई है। हालांकि विभिन्न राज्यों से प्राप्त आंकड़ों की पीटीआई-भाषा की गणना के अनुसार रविवार तक कम से कम 327 लोगों की मौत हुई है। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

vasudha

Recommended News

Related News