दिल्ली में फरवरी महीने के पहले दिन ही न्यूनतम तापमान 7 डिग्री तक पहुंचा, हवा भी ‘बेहद खराब''

punjabkesari.in Tuesday, Feb 01, 2022 - 11:34 AM (IST)

नेशनल डेस्क: दिल्ली में मंगलवार को न्यूनतम तापमान सात डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से दो डिग्री कम है। आधिकारिक आंकड़ों में यह जानकारी दी गई। सुबह के वक्त राष्ट्रीय राजधानी के अधिकतर हिस्सों में कोहरा छाए रहने से दृश्यता कम रही। सोमवार को भी सफदरजंग वेधशाला में 6.4 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया था, जो औसत से दो डिग्री कम था।

 

वहीं सोमवार को अधिकतम तापमान 22.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, सुबह आठ बज कर 30मिनट पर सापेक्षिक आर्द्रता 97 प्रतिशत दर्ज की गई। मंगलवार को अधिकतम तापमान के 22 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है, और इस दौरान आसमान साफ रहने का पूर्वानुमान व्यक्त किया गया है। प्रदूषण मापक विभिन्न केन्द्रों में दिल्ली में सुबह वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) ‘‘बेहद खराब'' की श्रेणी में दर्ज किया गया। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Seema Sharma

Recommended News

Related News