कश्मीर के कुलगाम में सुरक्षाबलों पर आतंकी हमला, दो जवान घायल

punjabkesari.in Saturday, Oct 09, 2021 - 09:23 PM (IST)

श्रीनगर: दक्षिण कश्मीर के कुलगाम में आतंकवादियों ने घात लगाकर सुरक्षाबलों पर हमला किया। हमले में दो जवान घायल हो गये। 


जानकारी के अनुसार मंजागाममें पुलिस पार्टी पर आतंकवादियों ने गोलीबारी की। दो जवान गोलीबारी में गंभीर तौर पर घायल हो गये। उन्हें निकट के अस्पताल में भर्ती किया गया है। पूरे इलाके को घेरकर तलाशी अभियान शुरू कर दिया गया है।
 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Monika Jamwal

Recommended News

Related News