आतंकवादियों ने अगवा किए गए पुलिसकर्मी को किया रिहा

punjabkesari.in Friday, Apr 24, 2020 - 01:12 PM (IST)

श्रीनगर: आतंकवादियों ने उस पुलिसकर्मी को रिहा कर दिया है जिसे उन्होंने जम्मू कश्मीर के शोपियां जिले में उसके घर से अगवा किया था।  अधिकारियों ने यहां शुक्रवार को बताया कि कांस्टेबल जावेद जब्बार को बृहस्पतिवार रात को अगवा किए जाने के कुछ घंटों बाद आतंकवादियों ने छोड़ दिया। उन्होंने बताया कि आतंकवादियों ने जब्बार को रात करीब नौ बजकर ४० मिनट पर शोपियां के वायिल में उसके घर से अगवा किया था। अधिकारियों ने बताया कि जब्बार शहर के हजरतबल इलाके में एक पुलिस अधिकारी की एस्कॉर्ट ईकाई में तैनात था और छुट्टी पर अपने परिवार से मिलने गया था।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Monika Jamwal

Recommended News

Related News