दिल्ली : 171 दिनों बाद कल ब्लू और पिंक लाइन पर फिर शुरू होंगी मेट्रो सेवाएं

punjabkesari.in Tuesday, Sep 08, 2020 - 08:26 PM (IST)

नई दिल्लीः दिल्ली मेट्रो की 3/4 ब्लूलाइन, द्वारका सेक्टर 21 से नोएडा इलेक्ट्रानिक सिटी/वैशाली और लाइन सात (पिंक लाइन) मजलिस पार्क से शिव विहार का संचालन बुधवार से शुरू होगा। यह सेवा भी सुबह और शाम को चार चार घंटे तक रहेगी। इसमें सुबह सात बजे से 11 बजे तक और शाम चार बजे से रात बजे तक मेट्रो सेवाएं उपलब्ध रहेंगी।

डीएमआरसी ने मंगलवार को जारी एक बयान में कहा कि दिल्ली मेट्रो की ब्लूलाइन, द्वारका सेक्टर 21 से नोएडा इलेक्ट्रानिक सिटी/वैशाली और लाइन सात (पिंक लाइन) मजलिस पार्क से शिव विहार का संचालन कल से शुरू होगा। यह सेवा भी सुबह और शाम को चार चार घंटे तक रहेगी।

राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में सोमवार से मेट्रो का संचालन शुरू हो गया और यह येलो लाइन पर जारी है। दिन में एक बजे से चार बजे तक मेट्रो सेवाएं को विराम दिया जाता है और इस दौरान सभी मेट्रो ट्रेनों को सैनेटाइज और स्टेशन परिसरों में साफ-सफाई पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। वैश्विक महामारी कोरोना के प्रकोप के कारण ऐहतियात के तौर पर मेट्रो सेवाएं 22 मार्च से बंद थी। डीएमआरसी ने कोरोना वायरस संक्रमण के मद्देनजर स्टेशन के भीतर साफ-सफाई के बेहतर इंतज़ाम किए गए हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Yaspal

Recommended News

Related News