बर्फबारी के बाद मैदानी इलाकों में बढ़ी ठंड, घने कोहरे का अलर्ट जारी

punjabkesari.in Saturday, Dec 14, 2019 - 04:48 PM (IST)

नेशनल डेस्क: उत्तर भारत के कई राज्यों में तेज हवाओं के साथ जमकर हुई बारिश से शीतलहर का प्रकोप बढ़ गया है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के दौरान पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और उत्तर प्रदेश के लिए नारंगी चेतावनी जारी की है। इसके साथ ही राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में भी न्यूनतम तापमान में तीन डिग्री सेल्सियस की गिरावट के साथ कोहरा बढ़ने का अनुमान व्यक्त जताया गया है। 

PunjabKesari

विभाग की ओर से जारी बयान के अनुसार पश्चिमी विभोक्ष फिलहाल हिमालय क्षेत्र में पाकिस्तान और जम्मू कश्मीर के आसपास के इलाके में सक्रिय है। भारी बर्फबारी की आशंका के मद्देनजर पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, उत्तर प्रदेश और पूर्वी मध्य प्रदेश के अधिकांश इलाकों में शनिवार को बारिश की भी संभावना व्यक्त की गई है। वहीं रविवार और सोमवार को उत्तर प्रदेश के अधिकांश इलाकों के सुबह कोहरे की घनी परत में घिरे रहने की भी चेतावनी दी गई है। 

PunjabKesari

इस बीच मौसम विभाग ने राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में शनिवार को न्यूनतम तापमान में तीन डिग्री सेल्सियस की गिरावट के साथ अगले दो दिनों में कोहरा बढ़ने का अनुमान व्यक्त किया है। शुक्रवार को दिल्ली और आसपास के इलाकों में कुछ स्थानों पर हल्की बारिश और बादल छाये रहने के साथ अधिकतम तापमान 19 और न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिल्ली और आसपास के इलाकों में कोहरे की स्थिति 19 दिसंबर तक बरकरार रहेगी। 

PunjabKesari
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

vasudha

Recommended News

Related News