MCD चुनाव 2022 : AAP ने जारी किया अपना घोषणापत्र, ''केजरीवाल ने दीं 10 गारंटी''

punjabkesari.in Friday, Nov 11, 2022 - 12:48 PM (IST)

नेशनल डेस्क: दिल्ली नगर निगम (MCD) चुनावों से पहले दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को  AAP का घोषणापत्र जारी कर दिया है। दिल्ली सीएम ने MCD के लिए 'केजरीवाल की 10 गारंटी' दी हैं।  दिल्ली के 250 वार्ड वाले निगम के लिए चार दिसंबर को चुनाव होगा और मतों की गिनती 7 दिसंबर को होगी।

 

MCD चुनाव के लिए 'आप' की 10 गारंटी 

1.कूड़े के पहाड़ खत्म कर दिल्ली को साफ-सुंदर बनाएंगे

2. वसूली बंद होगी, MCD को भ्रष्टाचार मुक्त बनाएंगे

3. पार्किंग की समस्या का समाधान करेंगे

4. सड़कों पर घूमने वाले आवारा पशुओं की समस्या का समाधान होगा

5. दिल्ली में सड़कें-गलियां बेहतर बनाएंगे

6. नगर निगम के सभी अस्पतालों और डिस्पेंसरियों की हालत सुधारेंगे

7. दिल्ली को पार्कों की राजधानी बनाएंगे

8. कच्चे कर्मचारियों को पक्का करेंगे, समय पर सैलरी देंगे

9. व्यापारियों के लिए लाइसेंसिंग प्रक्रिया आसान होगी। इंस्पेक्टर राज भी खत्म करेंगे

10. रेहड़ी-पटरी वालों के लिए वेंडिंग जोन बनाकर लाइसेंस देंगे

 

इस दौरान केजरीवाल ने कहा कि भाजपा ने एमसीडी को बर्बाद कर दिया है। उन्होंने दावा किया कि एमसीडी में इस बार भाजपा की 20 से भी कम सीटें आएंगी। यह बात मैं लिखकर दे सकता हूं। केजरीवाल ने की दिल्लीवासियों से भावुक अपील करते हुए कहा कि योगा रोकने वालों को वोट मत देना, बल्कि योग करवाने वालों को वोट देना। लड़ाई करने वालों को वोट मत देना, बल्कि स्कूल बनाने वालों को वोट देना, दिल्ली को रोकने वालों को वोट मत देना, बल्कि दिल्ली चलाने वालों को वोट देना।


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Seema Sharma

Recommended News

Related News