MCD चुनाव: भाजपा ने दिल्लीवासियों से किए 12 वादे, पीयूष गोयल बोले- केजरीवाल का हो चुका है पर्दाफाश

punjabkesari.in Friday, Nov 25, 2022 - 04:24 PM (IST)

नेशनल डेस्क: दिल्ली नगर निगम चुनाव 2022 के लिए भाजपा ने शुक्रवार को अपना घोषणा पत्र जारी किया। भाजपा कार्यालय में पार्टी के दिग्गज नेता और केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने दिल्ली नगर निगम के लिए घोषणा पत्र जारी किया। इस दौरान पीयूष गोयल के साथ दिल्ली राज्य भाजपा अध्यक्ष आदेश गुप्ता और विपक्ष के नेता रामवीर सिंह बिधूड़ी भी मौजूद रहे। घोषणा पत्र को 'संकल्प पत्र' नाम दिया गया है।

 

भाजपा का 12 सूत्रीय ‘संकल्प पत्र’

  • निगम में ई-गवर्नेंस को और सुचारू बनाएंगे, जन्म-मृत्य हाउस टैक्स जो पहले से ऑनलाइन है, उसे 100 दिन के भीतर मोबाइल एप के जरिये उपलब्ध कराएंगे।
  • प्रदूषण नियंत्रण में निगम पूरा सहयोग करेगा, दिल्ली के सस्टेनेबल विकास और ग्रीन दिल्ली बनाने की ओर आगे बढ़ेंगे, कूड़े से बिजेली बनाएंगे।
  • हर बेघर को मकान बनाकर देंगे, 17 हजार मकान बनकर तैयार हैं, 35 योजनाएं प्रोसेस में है, जहां झुग्गी वहीं मकान होंगे।
  • अनाधिकृत कॉलोनी का 18 साल का हाउस टैक्स माफ होगा, अप्रूव कॉलोनियों में 6 साल का हाउस टैक्स माफ किया जाएगा, कोई पेनल्टी या टैक्स नहीं लिया जाएगा।
  • दिल्ली के साप्ताहिक बाजारों का नियमतिकरण होगा।
  • दिल्ली में 1 लाख फैक्ट्री और 35 इंडस्ट्रियल एरिया हैं,फैक्ट्री लाइसेंस को पूरी तरह समाप्त करेंगे।
  • रूरल इलाकों, जेजे कॉलोनी, अनाधिकृत कॉलोनी को दिए जाने वाले फंड को दिल्ली सरकार ने रोका है, इनमें हम तेजी लाएंगे।
  • महिलाओं के स्वास्थ्य और उनके गरिमापूर्ण जीवन के लिए 50 जन रसोई, 130 महिला क्लिनिक में आयरन और विटामिन दी जाएगी, अन्नपूर्णा योजना के तहत हर गरीब को 5 रुपए में भर पेट भोजन दिया जाएगा।
  • लड़कियों को फ्री साइकिल और गरीब विधवा महिलाओं की बेटियों की शादी के लिए 30 हज़ार से बढकर 50 हज़ार रुपए करेंगे।
  • निगम के स्कूलों में स्मार्ट क्लास बनाएंगे। निगम की स्वास्थ्य सुविधाओं का आधुनिकीकरण करेंगे और जन औसधि से जोड़ेंगे।
  • दिल्ली में पार्किंग की बड़ी समस्या है, 100 से ज्यादा मल्टी पार्किंग बनाई गई है, नई जगहों और बड़े बाजारों में और पार्किंग बनाएंगे।
  • 1000 स्थाई छठ घाट बनाए जाएंगे।


AAP का हो चुका है पर्दाफाश


गोयल ने कहा कि मैं समझता हूं कि दिल्लीवासी त्रस्त हैं, AAP का पूरा पर्दाफाश हो चुका है तो अब दिल्ली की जनता भ्रमित नहीं होनी वाली है और आगामी चुनाव में दिल्लीवासी भाजपा को बड़ी बहुमत से जिताएगी। पीयूष गोयल ने कहा कि आज से 8 साल पहले जो सरकार बनी थी वो लगभग हर वादे पर फेल निकली। आज आम आदमी पार्टी रिश्वतखोरी में सीटें बांट रही हैं। दिल्ली सरकार ने अपनी सभी संवैधानिक कर्तव्यों को नजरअंदाज किया है। उनका करीब 70,000 करोड़ का बजट कहां जाता है ये एक बड़ा रहस्य है। भाजपा नेता ने कहा कि संकल्प पत्र बनाने के लिए जनता से फीडबैक लिया गया, बीजेपी के सांसदों, विधायकों, ट्रेड विंग और हर क्षेत्र के लोगों से राय ली गई। भाजपा ने 1000 जगहों पर सुझाव बॉक्स लगाए थे, जिससे लोगों की राय मिल सके। भाजपा नेता ने कहा कि संकल्प पत्र के लिए बीजेपी ने जन भावना का पूरा ख्याल रखा है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Seema Sharma

Recommended News

Related News