महाराष्ट्र में घटने लगे कोरोना केस, मेयर किशोरी पेडनेकर ने दिए संकेत...फरवरी के अंत तक मुंबई होगी Unlock

punjabkesari.in Tuesday, Feb 08, 2022 - 05:28 PM (IST)

नेशनल डेस्क: मुंबई में कोरोना वायरस के मामलों में उल्लेखनीय गिरावट के मद्देनजर, शहर की मेयर किशोरी पेडनेकर ने मंगलवार को संकेत दिया कि इस महीने के अंत तक महाराष्ट्र की राजधानी को ‘अनलॉक' कर दिया जाएगा। इसके साथ ही उन्होंने सभी गतिविधियां बहाल करने की जरूरत को भी रेखांकित किया। महापौर के बयान से एक दिन पहले मुंबई में संक्रमण के 356 मामले सामने आए थे जो कि 21 दिसंबर 2021 के बाद सामने आने वाले दैनिक मामलों की सबसे कम संख्या थी।

 

अधिकारियों के अनुसार मुंबई में संक्रमण की दर घटकर 1.10 प्रतिशत रह गई है। पेडनेकर ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि एक हफ्ते के अंदर मुंबई में 100% टीकाकरण के लक्ष्य को प्राप्त कर लिया जाएगा। बृहन्मुंबई महानगर पालिका के अतिरिक्त आयुक्त सुरेश काकानी का हवाला देते हुए मेयर ने कहा कि इस महीने के अंत तक शहर को अनलॉक किया जा सकता है। पेडनेकर ने कहा कि सभी के लिए यह सुखद समाचार है। जितना जल्दी हो सके सब कुछ बहाल होना चाहिए। उन्होंने कहा कि लोगों को मास्क लगाने और सोशल डिस्टेसिंग के नियम का पालन करना जरूरी है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Seema Sharma

Recommended News

Related News