राज्यसभा में बीजेपी MP का अजीब लुक देख कंफ्यूज हुए वेंकैया नायडू, बोले- ''ये मास्क है या दाढ़ी''
punjabkesari.in Monday, Mar 28, 2022 - 05:25 PM (IST)
नई दिल्ली: पश्चिमी बंगाल विधानसभा में जहां विधायकों में हाथा पाई की खबर सामने आई हैं वहीं राज्यसभा में भी एक अजीब वाक्य पर चेयरमैन वेंकैया नायडू ने सवाल पूछा। दरअसल, राज्यसभा में मलयालम एक्टर और केरल के बीजेपी के एमपी सुरेश गोपी एक अलग ही अंदाज में दिखाई दिए थे। उनका लुक इतना हट कर था कि राज्यसभा चेयरमैन वेंकैया नायडू थोड़ा कंफ्यूज हो गए और उनसे सवाल पूछे बिना रह नहीं पाए।
HAHAHA! Our VP @MVenkaiahNaidu Garu and his wicked sense of humour! Never a dull moment with him around! Suresh Gopi this time!
— मङ्गलम् (@veejaysai) March 25, 2022
Yappa! 😂 #CannotAbleTo #EpicLol pic.twitter.com/WfhZ6NIsYb
बता दें कि जब एमपी सुरेश गोपी सदन में अपनी बात रख रहे थी तभी वेंकैया नायडू की नजर उनके नए लुक पर पड़ी। सुरेश गोपी के नए लुक को देखकर राज्यसभा चेयरमैन ने पूछा कि क्या यह मास्क है या बीयर्ड? वेंकैया नायडू के ये सवाल सुनकर संसद में मौजूद अन्य नेता भी अपनी हंसी रोक नहीं पाए। बाद में इस पर मलयालम अभिनेता ने जवाब देते हुए कहा कि बीयर्ड है। उन्होंने यह भी बताया कि यह उनका नया लुक आने वाले नई फिल्म के लिए है। अभिनेता का जवाब सुनने के बाद उपराष्ट्रपति संतुष्ट नजर आए और फिर उन्होंने अपनी बात सदन में रखी।