शहीद सीआरपीएफ जवान राम सिंह सलाथिया की प्रतिमा का अनावरण

punjabkesari.in Friday, Mar 05, 2021 - 12:23 PM (IST)

साम्बा, : वीरभूमि गुढ़ा सलाथीयां में आज सीआरपीएफ की 207 कोबरा वाहिनी के शहीद सिपाही राम सिंह सलाथिया की प्रतिमा का अनावरण किया गया। शहीद की माता सरिष्टा देवी और पिता मोहिंदर सिंह ने स्मारक स्थल पर बने द्वार का उदघाटन एवं बेटे की प्रतिमा का अनावरण किया। इस मौके पर सीआरपीएफ, बनतलाब जम्मू से 5 सिग्नल वाहिनी के सहायक कमांडेंट वरुण वैद, उप निरीक्षक आर. के. शर्मा और सहायक कमांडेंट अजय शर्मा मौजूद रहे।  सनद रहे कि शहीद राम सिंह सलाथिया 27 सितम्बर 2011 को अपनी टुकड़ी के साथ बोकारो जिले के महतांड थाना क्षेत्र के गांव अमन में माओवादियों के विरुद्ध एक ऑपरेशन संचालन किया जिसमे जैसे ही 207 कोबरा वाहिनी सीआरपीएफ की टुकड़ी माओवादियों के ठिकानों के नजदीक पहुंची तो माओवादियों ने सीआरपीएफ की टुकड़ी पर ग्रेनेड फेंकना शुरू कर दिए जिसमे जबाबी कार्रवाई में सिपाही राम सिंह सलाथिया गंभीर रूप से घायल हो गए लेकिन वह अंतिम साँस तक माओवादियों का जबाव देते रहे और अंत में मातृभूमि की रक्षा करते करते अपने प्राण न्यौछावर कर गए। वहीं शहीद होने के उपरांत उन्हें पुलिस पदक से समान्नित किया गया। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Monika Jamwal

Recommended News

Related News