प्रकृति की मार झेल रहे केरल में सैकड़ों लोगों की मौत, इन राज्यों पर भी अगले 5 दिन भारी

punjabkesari.in Monday, Aug 10, 2020 - 09:54 AM (IST)

नेशनल डेस्क: केरल में बारिश जमकर कहर बरपा रही है। लगातार हो रही मूसलधार ​बारिश ने लोगों को जीवन अस्त व्यस्त कर दिया है। भारी बारिश, भूस्खलन और विभिन्न बांधों के खोले जाने से मध्य केरल की नदियों में जल स्तर बढ़ गया है जिससे बाढ़ की स्थिति गंभीर हो गई है। यहां भूस्खलन से मरने वालों की संख्या बढ़कर 43 हो गई है। 

PunjabKesari

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने राज्य में छह जिलों में भारी बारिश होने का अनुमान जताया गया है। आईएमडी ने कसारगोड, कन्नूर, वायनाड, कोझिकोड, मलप्पुरम और अलपुझा जिलों में भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। हालांकि  मंगलवार से बारिश में कमी आने की संभावना है। इसके अलावा महाराष्ट्र के कई हिस्से में  भी अगले पांच दिनों तक भारी बारिश होने की संभावना जताई जा रही है। 

PunjabKesari

मौसम विभाग ने कहा कि महाराष्ट्र के विभिन्न हिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश का अनुमान जताया गया है। पश्चिम घाट के कुछ स्थानों पर बहुत भारी बारिश हो सकती है। उन्होंने कहा कि मुंबई और पश्चिमी तट के अन्य स्थानों पर 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। वहीं बिहार की बात करें तो यहां बाढ़ से प्रभावित लोगों की संख्या बढ़कर करीब 74 लाख हो गई है जबकि बाढ़ से मरने वालों की संख्या 23 हो गई है। 

PunjabKesari

मौसम विभाग के मुताबिक ओडिशा के अधिकतर स्थानों पर कम दबाव के क्षेत्र के कारण अगले पांच दिनों तक भारी बारिश हो सकती है। राज्य सरकार ने जिला प्रशासन को तैयार रहने के निर्देश दिए हैं। दिल्ली में बुधवार तक मध्यम से भारी बारिश हो सकती है। हरियाणा और पंजाब में कई स्थानों पर बारिश के बाद अधिकतम तापमान में कमी दर्ज की गई। दोनों राज्यों की राजधानी चंडीगढ़ में हल्की बारिश हुई जिससे अधिकतम तापमान 33.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

vasudha

Recommended News

Related News