कई देशों ने खोले भारतीय यात्रियों के लिए अपने द्वार, सफर से पहले जान लें खास जानकारी

punjabkesari.in Friday, Jul 23, 2021 - 11:14 AM (IST)

नेशनल डेस्क: कोरोना मामलों में गिरावट और वैक्सीनेशन विस्तार के बीच बहुत से देशों ने प्रतिबंधों में ढील दी है और यात्रियों के लिए एक बार फिर अपने द्वार खोल दिए हैं। भारतीय हवाई यात्रियों के लिए विदेशों द्वारा दरवाजे खोले जाने से बीते एक वर्ष से महामारी के संकट से गुजर रही ट्रैवल सर्विस इंडस्ट्री को भारी राहत मिली है। इंडस्ट्री के अधिकारियों ने कहा कि मालदीव, रूस, स्विट्जरलैंड और संयुक्त अरब अमीरात जैसे विभिन्न विदेशी गंतव्यों की यात्रा के लिए हर महीने 35-38 प्रतिशत इंक्वायरी बढ़ रही है क्योंकि कई देश टीकाकरण या अन्य शर्तों के तहत भारतीय यात्रियों का स्वागत कर रहे हैं। भारत के सबसे बड़े ऑनलाइन ट्रैवल पोर्टल ‘मेकमाईट्रिप’ ने पिछले महीने की तुलना में जुलाई में इंटरनैशनल हॉलीडेज पैकेज की इंक्वायरी में 35 प्रतिशत की बढ़ौतरी देखी है, जिसमें मालदीव और रूस पसंदीदा स्थलों की सूची में उच्च स्थान पर हैं।

देश कोविड टैस्ट   वैक्सीनेशन   क्वारंटाइन     फ्लाइट चालू
स्विट्जरलैंड 72 घंटे पहले कंपलीट   10 दिन चालू 
रूस 72 घंटे पहले जरूरी नहीं 14 दिन चालू
तुर्की 72 घंटे पहले जरूरी नहीं 14 दिन   चालू
मिस्र 72 घंटे पहले जरूरी नहीं   14 दिन   चालू
मालदीव       72 घंटे पहले जरूरी नहीं 10 दिन चालू
द.अफ्रीका       72 घंटे पहले जरूरी नहीं 14 दिन चालू
यूक्रेन                           72 घंटे पहले जरूरी नहीं 14 दिन चालू
सेशल्स 72 घंटे पहले कंपलीट     14 दिन सितंबर में
सर्विया 48 घंटे पहले जरूरी नहीं 7 दिन चालू
नेपाल 72 घंटे पहले कंपलीट 10 दिन अभी नहीं
UAE          48 घंटे पहले जरूरी नहीं 14 दिन अभी नहीं
उज्बेकिस्तान 72 घंटे पहले जरूरी नहीं 14 दिन चालू
इथोपिया                          72 घंटे पहले जरूरी नहीं 14 दिन  चालू
जर्मनी                                 72 घंटे पहले   जरूरी नहीं  मैंडेटरी चालू
कनाडा                   48 घंटे पहले जरूरी नहीं 14 दिन सितंबर में
आईलैंड         72 घंटे पहले जरूरी नहीं 14 दिन चालू
नोट: सभी कोविड टेस्ट रिपोर्ट के साथ QR कोड जरूरी        

मेकमाईट्रिप के मुख्य परिचालन अधिकारी विपुल प्रकाश ने कहा कि अन्य यूरोपीय देश लगातार सबसे अधिक इंक्वायरी  वाले इंटरनैशनल हॉलीडेज पैकेजों की सूची में अपना स्थान बना रहे हैं। उन्होंने कहा कि वैश्विक टीकाकरण के परिणामस्वरूप पहली लहर की तुलना में दूसरी लहर के बाद अंतर्राष्ट्रीय यात्रा में वसूली की गुंजाइश और गति निश्चित रूप से अधिक है। आने वाले महीनों में हम विशेष यात्रा प्रतिबंधों के साथ भारतीय यात्रियों के लिए कुछ और दक्षिण पूर्व एशियाई टूरिस्ट हॉटस्पॉट खोले जाने की उम्मीद कर रहे हैं।’’ थॉमस कुक (भारत) ने 17 यूरोपीय देशों द्वारा भारत के कोविशील्ड वैक्सीन की स्वीकृति के बाद यूरोप की यात्रा के लिए इंक्वायरी में सप्ताह-दर-सप्ताह 50 प्रतिशत की वृद्धि देखी है। भारत में कंपनी के प्रमुख राजीव काले ने कहा कि हाल ही में फ्रांस में हॉलीडेज और MICE (मीटिंग, प्रोत्साहन, सम्मेलन और प्रदर्शनियां) के लिए वीजा प्रक्रिया शुरू हो गई है।

 

भारत के कार्पोरेट भी अपने प्रोत्साहन दौरों को फिर से शुरू करने की उम्मीद कर रहे हैं, जिनमें से कई ने अपने अनस्पैंट बजट को बरकरार रखा है। उन्होंने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय गंतव्यों को फिर से खोलना MICE सैगमैंट के पुनरुद्धार के लिए अच्छा संकेत है। रूस, स्विट्जरलैंड, दुबई और मालदीव के लिए 100-800 के करीब भिन्न समूहों ने रुचि दिखाई है।’’ VFS ग्लोबल में दक्षिण एशियाई मध्य पूर्वी और उत्तरी अफ्रीका और अमरीका के क्षेत्रीय समूह के मुख्य परिचालन अधिकारी विनय मल्होत्रा ने कहा, ‘‘चूंकि पॉजिटिविटी दरों में गिरावट आई है, हमें उम्मीद है कि यह अधिकतर देशों को भारतीय यात्रियों के लिए अपनी सीमाएं खोलने के लिए प्रोत्साहित करेगा।’’

 

इन देशों की यात्रा कर सकते हैं भारतीय यात्री 
अधिकांश देश जिन्होंने भारतीय यात्रियों के लिए अपने द्वार खोले हैं, उन्होंने अपनी सीमाओं में प्रवेश करने के बाद अनिवार्य क्वारंटाइन की अवधि से गुजरना अनिवार्य कर दिया है। प्रत्येक देश के लिए क्वारंटाइन की अवधि अलग-अलग होती है।जिन देशों ने भारतीय यात्रियों के लिए दरवाजे खोले हैं वे इस प्रकार हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Seema Sharma

Recommended News

Related News