जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल ने डोगरी मान्यता दिवस पर लोगों को दीं शुभकामनाएं

punjabkesari.in Tuesday, Dec 22, 2020 - 09:26 PM (IST)


जम्मू: जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने मंगलवार को केंद्रशासित प्रदेश के डोगरी बोलने वाले लोगों को डोगरी मान्यता दिवस के मौके पर शुभकामनाएं दीं। डोगरी भाषा को संविधान की आठवीं अनुसूची में शामिल किए जाने को लेकर यह दिवस मनाया जाता है।

 

उपराज्यपाल ने कहा कि किसी भी क्षेत्र के विकास को इस आधार पर भी देखा जाना चाहिए कि वहां की स्थानीय संस्कृति, साहित्य और भाषा का कितना विकास हुआ है। जमीन पर इच्छा अनुरूप परिणाम प्राप्त करने के लिए सरकार डोगरी और जम्मू-कश्मीर की अन्य भाषाओं को बढ़ावा देने के लिए दृढ़ संकल्प के साथ प्रयास कर रही है।

 

उपराज्यपाल ने कहा कि डोगरी भाषा की विरासत को बढ़ावा देने और उसके संरक्षण के लिए न सिर्फ सरकार बल्कि इससे (डोगरी से) जुड़े सभी पक्षों को साथ आना चाहिए।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Monika Jamwal

Recommended News

Related News