Mann Ki Baat: पीएम मोदी की चीन को चेतावनी- भारत आंख में आंख डालकर जवाब देना जानता है

punjabkesari.in Sunday, Jun 28, 2020 - 11:49 AM (IST)

नेशनल डेस्क: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज अपने कार्यक्रम मन की बात के जरिए देश के लोगों को संबोधित कर रहे हैं। रेडियो के जरिए प्रसारित हो रहे इस कार्यक्रम में पीएम मोदी ने कहा कि देश पड़ोसियों की चुनौतियों से निपट रहा है। उन्होंने चीन को खुली चेतावनी देते हुए कहा कि  भारत आंख में आंख डालकर जवाब देना जानता है। 

PunjabKesari

पीएम मोदी की मुख्ये बातें 

  • अभी कुछ दिन पहले देश के पूर्वी छोर पर Cyclone Amphan आया, तो पश्चिमी छोर पर Cyclone Nisarg आया।
  • कितने ही राज्यों में हमारे किसान भाई–बहन टिड्डी दल के हमले से परेशान हैं और कुछ नहीं।
  • तो देश के कई हिस्सों में छोटे-छोटे भूकंप रुकने का ही नाम नहीं ले रहे।
  • इन सबके बीच, हमारे कुछ पड़ोसियों द्वारा जो हो रहा है, देश उन चुनौतियों से भी निपट रहा है।

PunjabKesari

भारत ने चुनौतियों पर जीत हासिल की

  • वाकई, एक-साथ इनती आपदाएं, इस स्तर की आपदाएं, बहुत कम ही देखने-सुनने को मिलती हैं। 
  • एक साल में एक चुनौती आए या पचास, नंबर कम-ज्यादा होने से, वो साल ख़राब नहीं हो जाता। 
  • भारत का इतिहास ही आपदाओं और चुनौतियों पर जीत हासिल कर, और ज़्यादा निखरकर निकलने का रहा है।
  • सैकड़ों वर्षों तक अलग-अलग आक्रांताओं ने भारत पर हमला किया।
  • लोगों को लगता था कि भारत की संरचना ही नष्ट हो जाएगी, लेकिन इन संकटों से भारत और भी भव्य होकर सामने आया।

PunjabKesari

इस साल देश नयी उड़ान भरेगा

  • भारत में जहां एक तरफ़ बड़े-बड़े संकट आते गए, वहीं सभी बाधाओं को दूर करते हुए अनेकों-अनेक सृजन भी हुए।
  • नए साहित्य रचे गए, नए अनुसंधान हुए, नए सिद्धांत गड़े गए।
  • यानि संकट के दौरान भी हर क्षेत्र में सृजन की प्रक्रिया जारी रही और हमारी संस्कृति पुष्पित-पल्लवित होती रही।
  • इसी साल में, देश नये लक्ष्य प्राप्त करेगा, नयी उड़ान भरेगा, नयी ऊंचाइयों को छुएगा। 
  • मुझे, पूरा विश्वास, 130 करोड़ देशवासियों की शक्ति पर है, आप सब पर है, इस देश की महान परम्परा है। 
     

 


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

vasudha

Recommended News

Related News