कांग्रेस की कमान संभालने को तैयार नहीं राहुल गांधी, मनमोहन सिंह बन सकते हैं अंतरिम अध्यक्ष!

punjabkesari.in Monday, Aug 24, 2020 - 09:45 AM (IST)

नेशनल डेस्कः कांग्रेस कार्यसमिति (CWC) की बैठक से पहले पार्टी में नया सियासी बवंडर खड़ा हो गया है। दरअसल सोनिया गांधी ने रविवार को अध्यक्ष पद से इस्तीफे की घोषणा की। अध्यक्ष को लेकर कांग्रेस दो धड़ों में बंटी नजर आ रही है। एक धड़ा सोनिया गांधी के पक्ष में है तो दूसरा राहुल गांधी के। हालांकि राहुल गांधी पहले ही साफ कर चुके हैं कि अब पार्टी की कमान किसी गैर-गांधी को सौंपी जाए। ऐसे में सोनिया गांधी के इस्तीफा देने की स्थिति में मनमोहन सिंह या एके एंटनी को पार्टी का अंतरिम अध्यक्ष पद दिया जा सकता है।

PunjabKesari

बता दें कि पूर्णकालिक और जमीनी स्तर पर सक्रिय अध्यक्ष बनाने एवं संगठन में ऊपर से लेकर नीचे तक बदलाव की मांग को लेकर सोनिया गांधी को 23 वरिष्ठ नेताओं की ओर से पत्र लिखे जाने की जानकारी सामने आई। पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह, राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और पार्टी के कई अन्य वरिष्ठ एवं युवा नेताओं ने सोनिया और राहुल गांधी के नेतृत्व में भरोसा जताया और इस बात पर जोर दिया कि गांधी-नेहरू परिवार ही पार्टी को एकजुट रख सकता है।

PunjabKesari

कांग्रेस की कई प्रदेश इकाइयों के अध्यक्षों और सांसदों ने भी सोनिया गांधी को पत्र लिखकर उनके और राहुल गांधी के नेतृत्व में विश्वास जताया है। समझा जाता है कि पूर्व मंत्रियों और कुछ सांसदों ने इस महीने की शुरुआत में यह पत्र लिखा, जिसके बाद CWC की बैठक के हंगामेदार रहने के आसार हैं। बैठक में असंतुष्ट नेताओं द्वारा उठाए गए मुद्दों पर चर्चा और बहस होने की संभावना है। इन नेताओं ने शक्ति के विकेंद्रीकरण, प्रदेश इकाइयों के सशक्तिकरण और केंद्रीय संसदीय बोर्ड के गठन जैसे सुधार लाकर संगठन में बड़ा बदलाव करने का आह्वान किया है।

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Seema Sharma

Recommended News

Related News